अनजान नंबरों से आने वाली कॉल में अब दिखेगा आपका असली नाम, TRAI ने CNAP सेवा को दी मंजूरी, Truecaller की होगी छुट्टी!
Calls from unknown numbers will now show your real name, TRAI approves CNAP service, Truecaller will be out!
नई दिल्ली : TRAI (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी) और DoT (डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस) ने फैसला किया है कि फोन कॉल आने पर कॉलर का असली नाम खुद-ब-खुद दिखेगा. यह सुविधा सबके लिए डिफॉल्ट रहेगी. ऐसा होने पर स्कैम और स्पैम कॉल आप पहले ही पहचान सकेंगे. इस फैसले का मकसद धोखाधड़ी रोकना और डिजिटल सुरक्षा बढ़ाना है. यह सेवा 4G और उससे नई तकनीक वाले नेटवर्क पर शुरु होगी. इससे लोगों को फर्जी कॉल से बचाने में मदद मिलेगी. 2G और 3G पर बैंडविड्थ कम होने से तकनीकी दिक्कत है. इसलिए इन नेटवर्क का इस्तेमाल करने वालों को कॉलर का असली नाम नहीं नजर आएगा.
पीटीआई की रिपोर्ट बताती है कि TRAI और DoT ने कहा कि कॉल आने पर कॉलर का असली नाम, जो कनेक्शन लेते समय दिया गया था. वह डिफॉल्ट में दिखेगा. हालांकि पहले ट्राई ने सुझाव दिया था कि यह सेवा सिर्फ मांगने पर चालू होनी चाहिए. लेकिन DoT इस बात से सहमत नहीं था. इसके बाद दोनों की एक राय बनी और फैसला लिया गया.
दरअसल, फरवरी 2024 में TRAI ने डोटी को सिफारिश भेजी थी। उसमें कहा गया था कि कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन यानी CNP सर्विस सिर्फ कॉल पाने वाले की मांग पर चालू हो। DoT ने इसे वापस भेजकर कहा कि सेवा डिफॉल्ट में चालू रहे. अगर कोई नहीं चाहता तो वह बंद करने की प्रोसेस अपनाए. इससे साइबर क्राइम जैसे डिजिटल अरेस्ट और पैसे की ठगी कम होगी.
इनका नाम नहीं दिखेगा
TRAI और DoT ने तय किया कि जिन लोगों ने कॉलिंग लाइन आइडेंटिफिकेशन रेस्ट्रिक्शन यानी CLIR सुविधा ली है. उनका नाम नहीं दिखेगा. यह सुविधा आम लोगों, खुफिया एजेंसियों के अफसरों और बड़े लोगों को मिलती है. आम लोगों के लिए ऑपरेटर अच्छी जांच करेंगे और कानून वाले एजेंसियों को जानकारी दे सकेंगे. बल्क कनेक्शन, कॉल सेंटर और टेलीमार्केटर को यह सुविधा नहीं मिलेगी. इससे प्राइवेसी बनी रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



