दशगात्र कार्यक्रम में गया परिवार, बंद मकान में चोरी, दीवार फांदकर अंदर घुसा चोर, ऑटो से हुआ फरार, आरोपी दीपक गिरफ्तार, वाहन जप्त

A family went to a Dashahara program, a theft occurred in a locked house, the thief entered by jumping over the wall, escaped in an auto-rickshaw, accused Deepak was arrested, and the vehicle was seized.

दशगात्र कार्यक्रम में गया परिवार, बंद मकान में चोरी, दीवार फांदकर अंदर घुसा चोर, ऑटो से हुआ फरार, आरोपी दीपक गिरफ्तार, वाहन जप्त

दुर्ग : दुर्ग जिले के अंजोरा चौकी पुलिस ने कुछ घंटों में ही एक आदतन चोर को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है. आरोपी दीपक वर्मा उर्फ जीतू को पुलिस ने शिवनाथ नदी के नीचे बने पुल से चोरी के माल और वाहन सहित पकड़ा. आरोपी के कब्जे से कुल 3 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम महमरा के रहने वाले पीड़ित विक्की सेन पिता स्व निरजन सेन उम्र 27 साल निवासी ग्राम महमरा बांधपारा चौकी अंजोरा जिला दुर्ग छग 23 अक्टूबर को अपने परिवार के साथ दशगात्र कार्यक्रम में पाटन गया था. तभी दीवार फांदकर चोर अंदर घुसा था. लोगों ने देखा तो चोरी का सामान लेकर ऑटो में भाग गया.
जब वह 29 अक्टूबर की रात वापस लौटा. तो देखा कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है और पेटी में रखे 1,000 रुपए नगद और एक मोबाइल फोन कीमत 1,500 रुपए चोरी हो गए हैं.
इस मामले की रिपोर्ट के बाद चौकी अंजोरा में मामला दर्ज कर जांच की गई. पुलिस ने मुखबिर लगाकर आरोपी की तलाश शुरु की. रात में गश्त के दौरान पुलिस टीम को पप्पू होटल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मिला. जिसे पकड़कर पूछताछ की गई.
सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दीपक वर्मा उर्फ जीतू उम्र 27 साल बताया. जो रायपुर का रहने वाला है. वह दुर्ग में शांति नगर देवांगन के मकान में किराये पर रह रहा था.
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने विक्की सेन के घर की दीवार फांदकर अंदर घुसकर ताला तोड़ा और नगदी और मोबाइल चोरी किया. जब मोहल्ले के लोगों की आवाजें आईं. तो वह अपने ऑटो महिन्दा अल्का प्लस नम्बर CG 04 QY 2166 से भाग गया.
पकड़े जाने के डर से उसने वाहन को शिवनाथ नदी ब्रिज के नीचे छिपा दिया. जहां उसने चोरी का मोबाइल, नगदी रकम और ताला तोड़ने में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी रखी थी. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वाहन, मोबाइल फोन, नगदी रकम व रॉड जब्त कर ली.
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले थाना पुलगांव में चोरी के दो मामलों में गिरफ्तार हो चुका है और एक आदतन चोर है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी अंजोरा उनि खेलन सिंह साहू व प्र.आर. राकेश सिंह, प्र.आर. सूरज पांडेय, आर रोमनाथ विश्वकर्मा, संजय निर्मलकर, राजकिरण ठाकुर की अहम भूमिका रही.
आरोपी
दीपक वर्मा उर्फ जीतु पिता नकुल उम्र 27 साल साकिन शीतलापारा मकान नंबर 6/744 सूहा तालाब के पास को रामनगर रायपुर (ग)
हाल शांति नगर गायत्री मंदिर के पास देवांगन के किराये के मकान में थाना मोहनगर जिला दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t