देवरानी से लड़ाई करते देख बचाने आई भाभी को कुल्हाड़ी से हमला, इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने देवर को घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
Seeing her fighting with her sister-in-law, she came to her rescue and was attacked with an axe, died during treatment, police surrounded and arrested the brother-in-law.
अंबिकापुर : गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरसी डबरा में गुरुवार की सुबह पति-पत्नी झगड़ा कर रहे थे. यह देख पड़ोस में रहने वाली भाभी बीच-बचाव करने पहुंची तो देवर ने टांगी से उसके सिर पर हमला कर दिया. इससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गई. परिजन ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को शुक्रवार की दोपहर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विशुनपुर खुर्द गोरसी डबरा निवासी सोनमतिया बाई यादव पति तीरथ यादव गुरुवार की सुबह अपने घर में थी. उसके घर के बगल में देवर गोपी यादव अपनी पत्नी के साथ रहता है. गुरुवार की सुबह गोपी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था.
यह देख सोनमतिया वहां पहुंची और बीच-बचाव कर रही थी. इसी बीच देवर ने हाथ में रखे टांगी से उसके सिर पर हमला कर दिया. इससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रुप से जख्मी हो गई. परिजन ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उसकी मौत हो गई.
इस रेपूर्त पर गांधीनगर पुलिस ने पहले आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था. महिला की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया. टांगी से हमला करने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया था. पुलिस ने उसे बिशुनपुर सामुदायिक भवन के पास घेराबंदी कर दबोच लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कत्ल में इस्तेमाल टांगी भी जब्त कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



