बेयरिंग टूटने से अनियंत्रित होकर 30 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, दर्शन करने जा रहे एक की मौत, मासूम बच्चे समेत 17 श्रद्धालु घायल, पसरा मातम
A pickup truck carrying 30 devotees overturned after a bearing broke, killing one person on the way to the temple, injuring 17 others, including a child.
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में तुरतुरिया मातागढ़ दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे एक की मौत हो गयी. जबकि 17 श्रद्धालु बुरी तरह घायल हो गए. जिनमे 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है. यह हादसा लवन थाना क्षेत्र में डोंगरीडीह के पास हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक़ पिकअप वाहन में सवार होकर श्रद्धालु तुरतुरिया माता के दर्शन करने जा रहे थे. पिकअप नम्बर CG07 AW 4726 में ग्राम भोथीडीह एवं ठाकुरदेवा (थाना मस्तूरी) से कैवर्त परिवार के 30 लोग सवार थे. सभी लोग अलग-अलग जिलों से थे. सभी श्रद्धालु दर्शन करने जा रहे थे.
इसी बीच लवन थाने के डोंगरीडीह के पास पिकअप के पीछे का चक्का बेरिंग सहित टूट गया. चक्का टूटने से वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया. हादसे के बाद लोगों की चीख पुकार मच गयी. लोग चीखने चिल्लाने लगे. लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पिकअप में फंसे श्रद्धालुओं को निकालने के लिए ग्रामीणों ने बांस और औजारों की मदद ली. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया.
इसकी खबर पुलिस को दी गयी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए कसडोल सामुदायिक अस्पताल भेजा. इस हादसे में एक की मौत हो गयी यही. मृतक की पहचान राम प्रसाद कैवर्त्य उम्र 55 साल के रुप में हुई है. जबकि 17 लोग घायल हो गए. 5 की हालत नाजुक है. जिन्हे इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है. पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर रही है.
भोथीडीह और ठाकुरदेवा गांव में इस घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है. मृतक राम प्रसाद कैवर्त के घर में मातम पसरा है. ग्रामीणों का कहना है कि यह पुलिस ने वाहन मालिक और चालक की पहचान कर जांच शुरु कर दी है.
गंभीर रुप से घायल श्रद्धालुओं के नाम
कु. प्रिया कैवर्त, पिता जोहित लाल उम्र 20 साल, निवासी भोथीडीह
खिलेश कैवर्त, पिता परमेश्वर उम्र 10 माह, निवासी भोथीडीह
श्रीमती त्रिवेणी कैवर्त, पति जोहित, निवासी भोथीडीह
श्रीमती गंगा कैवर्त, पति परमेश्वर उम्र 28 साल, निवासी तरौद, थाना अकलतरा
नितेश कैवर्त, पिता अंगद उम्र 26 साल, निवासी भोथीडीह
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



