महंगा पड़ा सड़क जाम कर ‘संजू बाबा’ का जन्मदिन मनाना, 33 साल से बर्थडे मना रहा फैन अरेट, कमाई का 25% पैसा खर्च करने वाला पहुंच गया जेल
Celebrating 'Sanju Baba's' birthday by blocking the road proved costly, fan has been celebrating his birthday for 33 years, the person who spent 25% of his earnings landed in jail
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में संजय दत्त के जबरा फैन एक जबरा फैन गुरुदेव अवस्थी उर्फ़ चुट्टू अवस्थी के बारें में पूरा शहर जानता है. वह इतने बड़े फैन है कि हर साल संजय दत्त का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाते आए है पर इस बार मामला उल्टा पड़ गया और उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मध्य नगरी चौक का है.
बिलासपुर के मध्य नगरी चौक में रहने वाला चट्टू अवस्थी खुद को संजय दत्त का फैन बताता है और यही वजह है कि वह संजय दत्त की तरह रहता भी है. फिल्म अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन मनाना फ़ैन को महंगा पड़ गया. आरोपी गुरुदेव अवस्थी उर्फ़ चितू अवस्थी उम्र 52 साल निवासी मध्य नगरी चौक को सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने और यातायात में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 29 जुलाई 2025 को चितू अवस्थी ने चौक के बीचोबीच अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन समारोह आयोजित किया. समारोह के दौरान सड़क पर भीड़ इकट्ठा हो गई. जिससे यातायात बाधित हुआ और चौक क्षेत्र में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. जिस पर सिविल लाइन थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और चितू अवस्थी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने न सिर्फ मामला दर्ज किया. बल्कि आरोपी के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की.
दरअसल हाल ही में एक्टर का बर्थडे मनाने के लिए फैन रंगबाज चुट्टू अवस्थी ने संजू दादा के फेमस सॉन्ग ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं…’ पर सड़क पर जमकर ठुमके लगाए. वह इस कदर सड़क पर झूम रहे थे कि रोड पर ट्रैफिक जाम लग गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. अब इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए रंगबाज चुट्टू अवस्थी को जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



