ट्रैक्टर चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, इंजन, एक ट्राली और बाइक बरामद
Interstate gang of tractor theft busted, police arrested five accused, engine, a trolley and bike recovered
गौरेला-पेंड्रा : साइबर सेल एवं पुलिस टीम ने दो ट्रैक्टर चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए दो ट्रैक्टर, एक ट्राली, चार मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना पेंड्रा क्षेत्र के करगीखुर्द घाटोलीपारा निवासी पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि स्वराज ट्रैक्टर अज्ञात चोरों ने पार कर दी है. इस पर थाना पेंड्रा में धारा 303(2), 112(2), 3(5) बीएनएस कके तहत जुर्म दर्ज किया गया. इसी तरह थाना गौरेला क्षेत्र के ग्राम कोटखारा निवासी पीड़ित ने सोनालिका ट्रैक्टर चोरी की खबर दी. इस पर धारा 303(2), 312(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत जुर्म दर्ज किया गया.
दोनों मामलों में जांच को प्राथमिकता देते हुए एसपी सुरजन राम भगत के निर्देश पर एएसपी ओम प्रकाश चंदेल , एसडीओपी निकिता तिवारी मिश्रा और डीएसपी दीपक मिश्रा के पर्यवेक्षण में तकनीकी और मैदानी स्तर पर कार्रवाई की गई.
सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन तथा अन्य तकनीकी पहलुओं के विश्लेषण के आधार पर आरोपितों की पहचान की गई. मध्यप्रदेश में उनकी मौजूदगी की पुष्टि के बाद टीमों को रवाना कर दबिश दी गई. पुलिस ने युवराज राठौर पिता नयाप्रसाद राठौर (19), मुगन सिंह राठौर उर्फ अंकित पिता संतोष राठौर (21), साहिल राठौर पिता शोभाराम राठौर, (19), शिवम राठौर पिता सोहनलाल राठौर (19), शिवम राठौर पिता देवनारायण राठौर, (19) सभी निवासी थाना जतहरी जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया.
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे ट्रैक्टरों की रेकी कर चोरी करते थे और बाद में फर्जी दस्तावेज तैयार कर अन्य जिले में बेच देते थे. छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश में भी चौकी, वेंकटनगर जिला अनूपपुर में इसी तरह से ट्रैक्टर चोरी की वारदात करने की जानकारी भी उन्होंने दी है.
इस कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टर इंजन सहित, एक ट्रैक्टर ट्राली, चार मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है. सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया.
गिरफ्तार
1. युवराज राठौर पिता नयाप्रसाद राठौर, उम्र 19 साल
2. मुगन सिंह राठौर उर्फ अंकित पिता संतोष राठौर, उम्र 21 साल
3. साहिल राठौर पिता शोभाराम राठौर, उम्र 19 साल
4. शिवम राठौर पिता सोहनलाल राठौर, उम्र 19 साल
5. शिवम राठौर पिता देवनारायण राठौर, उम्र 19 साल
(सभी निवासी – थाना जतहरी जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



