छत्तीसगढ़ में देह व्यापार के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, ग्राहक ढूंढकर लड़कियों की सप्लाई करने वाली महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh: Major crackdown on prostitution network; three accused arrested, including a woman who supplied girls after finding customers
अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर पुलिस ने देह व्यापार पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के द्वारा फोन पर ग्राहकों से डील होती थी. फिर लड़कियों की सप्लाई होती थी. पुलिस ने पहले भी मामले में महिला आरोपी की गिरफ्तारी की थी. अब पुलिस ने महिला के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. यह मामला थाना अम्बिकापुर क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 10 नवम्बर को मुखबिर से खबर मिली कि आकाशवाणी चौक के पास एक घर में अनैतिक देह व्यापार चल रहा है. जिसमें युवक और युवतियों से अवैध तरीके से वेश्यावृत्ति कराई जा रही है. इस खबर के आधार पर जांच के बाद महिला थाना अम्बिकापुर में अपराध क्रमांक 17/2025, धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 का अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया.
इस मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही थी. इसी दौरान आकाशवाणी चौक के निकट एक मकान से महिला आरोपी की गिरफ़्तारी की गई थी. महिला के खिलाफ जुर्म का सबूत पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई करते 10 नवम्बर 2025 को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
इसी मामले में आगे की कार्रवाई करते पुलिस टीम को खबर मिली की पूर्व में गिरफ्तार महिला का पति सुनील कुमार भी जुर्म में सहयोगी है. महिला जो ग्राहक ढूँढती है और उसका साथी हेमंत दास देह व्यापार के लिए लड़कियों को ग्राहक तक लाने-ले जाने का काम करता था.
खबर के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई. 13 दिसम्बर को आरोपी सुनील कुमार, पिता कमला साव 40 साल निवासी मयापुर, जिला सरगुजा और हेमंत दास पिता स्व राजेश दास 33 साल निवासी तेलसखरिया थाना दरिमा के साथ एक अन्य महिला को अंबिकापुर स्थित एक मकान से हिरासत में लिया. आरोपियों से पूछताछ किया गया. जिसमें अपना जुर्म कबूल किया. तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
गिरफ्तार आरोपी
1. सुनील कुमार पिता कमला साव उम्र 40 साल निवासी मयापुर, जिला सरगुजा
2. हेमंत दास पिता स्व राजेश दास उम्र 33 साल निवासी तेलसखरिया, थाना दरिमा
2. एक अन्य महिला
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



