छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला, 100 करोड़ के स्कैम के मुख्य आरोपी देवेंद्र डडसेना को ACB-EOW ने किया गिरफ्तार, कई घोटालों में भी नाम

Chhattisgarh coal levy scam, main accused of 100 crore scam Devendra Dadsena arrested by ACB-EOW, name also involved in many scams

छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला, 100 करोड़ के स्कैम के मुख्य आरोपी देवेंद्र डडसेना को ACB-EOW ने किया गिरफ्तार, कई घोटालों में भी नाम

रायपुर : प्रदेश की बहुचर्चित अवैध कोल लेवी वसूली मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी देवेंद्र डड़सेना गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी देवेंद्र डड़सेना को EOW और ACB की टीम ने दबोच लिया है. आरोपी डड़सेना ने कोल लेवी घोटाले में करीब 100 करोड़ रुपये की अवैध वसूली रामगोपाल अग्रवाल के साथ मिलकर की थी. इस मोटी रकम को राजनीतिक गतिविधियों में खर्च किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला अपराध क्रमांक 03/2024 के तहत दर्ज है. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 7A, 12 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 120बी, 384, 467, 468, 471 के तहत गंभीर धाराओं में मामलों दर्ज है. घोटाले की जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ अदालत से स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था. गिरफ्तारी के बाद देवेंद्र डड़सेना को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया. पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB