छत्तीसगढ़ में रोजगार की मांग को लेकर बड़ी तादाद में भू-विस्थापित महिलाओं ने कार्यालय के भीतर किया अर्धनग्न प्रदर्शन
A large number of land-displaced women staged a semi-nude protest inside the office demanding employment in Chhattisgarh
कोरबा : भू-विस्थापित महिलाओं ने रोजगार की मांग को लेकर कुसमुंडा स्थित एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में अर्धनग्न प्रदर्शन किया. भू-विस्थापित रोजगार एकता महिला किसान कुसमुंडा के अध्यक्ष का कहना है कि असली भू विस्थापित के स्थान पर फर्जी तरीके से लगे हुए व्यक्तियों को हटाया जाए.
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया है कि एसईसीएल ने उनकी जमीन तो अधिग्रहित कर ली. लेकिन अब तक उन्हें रोजगार नहीं दिया है. उन्होंने बताया कि पहले भी खदान में प्रदर्शन और हड़ताल कर चुके हैं. इस पर कंपनी प्रबंधन ने महिलाओं और बच्चों सहित 20-25 लोगों को जेल भिजवा दिया था.
भू-विस्थापितों ने अब खदान छोड़कर सीधे मुख्य कार्यालय का कामकाज ठप कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती तब तकतब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



