संवैधानिक भारत राष्ट्र नवनिर्माण अभियान, देश और परिवार के विकास के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य पर जोर देना जरुरी -गोपाल ऋषिकर भारती

Constitutional Bharat Rashtra Navnirman Abhiyan, it is necessary to emphasize on employment, education and health for the development of the country and the family - Gopal Rishikar Bharti

संवैधानिक भारत राष्ट्र नवनिर्माण अभियान, देश और परिवार के विकास के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य पर जोर देना जरुरी -गोपाल ऋषिकर भारती

कोरबा : राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के घटक संगठन मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा द्वारा परसा भांठा बालको नगर जिला कोरबा छग में संवैधानिक भारत राष्ट्र नवनिर्माण अभियान के अंतर्गत परसा भांठा के समग्र  विकास बैठक संविधान सत्संग का आयोजन मुख्य रुप से बालको क्षेत्र की अध्यक्ष शीतला साहू, परसा भांठा की अध्यक्ष गायत्री साहू, जिला उपाध्यक्ष प्यारेदास महंत, कोषाध्यक्ष संगीत साहू, मालती सहीस ने किया. संविधान सत्संग की अध्यक्षता मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती ने की. उनके साथ ही  मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक क्रांति कुमार साव, केंद्रीय सचिव सुनील सुना, संभागीय सचिव राजकुमार बनवा, कृष्णानंद नवरंगे विशेष रुप से मौजूद थे.
बैठक में महिलाओं ने परसा भांठा के विकास से जुड़ी समस्याओं के निराकरण संबंधी प्रस्ताव रखे. जिनमें बेरोजगारों को रोजगार, मकानों के पट्टे, गरीबों के बिजली बिलों को माफ करने और परसा भांठा के खस्ताहाल पड़े तालाबों का जीर्णोद्धार करने आदि की समस्याओं को सबके बीच रखा.
इस बारे में सभी ने सर्वसम्मति से इन समस्याओं के समाधान के लिए शासन के मंत्री, महापौर और बालको प्रबंधन उचित पहल करने का फैसला लिया. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल भारती ने कहा कि आप लोगों की या देश की जनता की गरीबी किसी देवी देवता या किस्मत का खेल नहीं है. बल्कि भारत के संविधान के मुताबिक आप लोगों को सही बटवारा नहीं मिलना कुल मिलाकर भारत के संविधान की जानकारी ना होने की अज्ञानता सबसे बड़ा कारण है. इसीलिए हम हर हर संविधान घर घर संविधान सुरक्षा का अभियान लगातार चला रहे हैं.
भारत के संविधान में ही हमारे सभी ग्रंथों गीता, भागवत, कुरान, बाईबल, गुरुग्रंथ, त्रिपिटक जैसे विश्व के धर्मग्रंथों और दुनिया के संविधानों का सार तत्व समाहित है. भारत का संविधान सबको समान अधिकारों की रक्षा के लिए बनाया गया है.
 भारत के मुट्ठी भर पूंजीवादियों के पास अगर एक मिनट में एक करोड़ रुपए आ सकते है तो संवैधानिक सरकार द्वारा हम हर व्यक्ति को जीवन में एक करोड़पति जरुर  बना सकते हैं.
केंद्रीय सचिव सुनील सुना ने अपने संबोधन में कहा कि आप सबको अपना ध्यान अब सिर्फ रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव सम्मान से जीने के लिए लगाना होगा. जाती पाती, हिन्दू, मुस्लिम जैसे दंगे फसाद से अपने बच्चों और परिवार को बचाने के लिए भारत के संविधान सत्संग का रास्ता चुनना पड़ेगा. हमारे गुरु गोपाल ऋषिकर भारती द्वारा दी जा रही शिक्षा और उनके आंदोलनों में  बढ़ चढ़कर लड़ने और जितने के लिए कमर कसना होगा.
जिला संयोजक क्रांति कुमार साहू ने बस्तर से लेकर भारत के कोने कोने में मूलनिवासी समाज और महिलाओं पर होने वाले अन्याय अत्याचारों की जानकारी देते हुए सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद शुक्रिया अदा किया. जिसके बाद  भारत का संविधान जिंदाबाद, भारत राष्ट्र जिंदाबाद, भारत का इंसान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए शांति सद्भाव जुलूस परसा भांठा भ्रमण किया. इस कार्यक्रम में महिला समिति द्वारा चाय नाश्ते का प्रबंध किया गया. सभा में बड़ी तादाद में महिलाओं और मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB