युवक की हत्या का खुलासा, पीछा करने और धमकी देने से नाराज होकर किया मर्डर, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, चाकू और मोबाइल जब्त
Murder of young man revealed, he was killed due to anger over stalking and threats, three accused including a woman arrested, knife and mobile seized.
अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमालचाकू और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 10 जनवरी 2026 की सुबह खबर मिली कि अंकिता एग सेंटर के सामने गांधीनगर डेयरी फार्म रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की पहचान बबलू मंडल पिता तिवारी लाल मंडल उम्र 46 साल निवासी पालपारा सुभाषनगर थाना गांधीनगर के रुप में की. जिसकी पहचान मृतक के बेटे और परिजनों द्वारा की गई.
घटनास्थल पर एफएसएल टीम के साथ मुआयना किया गया और शव पंचनामा कार्रवाई के दौरान मृतक के गले पर खिंचाव के निशान, पेट में चाकू के घाव और खरोंचें पाई गईं. शुरुआती जांच और शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह साफ हो गया कि धारदार हथियार से गंभीर चोट की वजह से मौत हुई है. जिसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया. गिरफ्तार आरोपियों में सुमित एक्का (उम्र 20 साल) निवासी केनापारा जिला बलरामपुर, प्रमोद तिवारी उर्फ टक्कू (उम्र 22 साल) निवासी मुक्तिपारा थाना गांधीनगर और सुस्मिता हरिला उर्फ सोनिया (उम्र 22 साल) निवासी सोनी मोहल्ला थाना गांधीनगर शामिल हैं.
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक द्वारा गाली-गलौज, पीछा करने और धमकी देने से नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया गया.
वारदात की रात विवाद के बाद मृतक बबलू मंडल ने सुमित और सोनिया का पीछा किया और डेयरी फार्म रोड के पास उन्हें धमकाने लगा. इसी दौरान सोनिया ने प्रमोद तिवारी को फोन कर बुलाया. जिसके बाद तीनों ने मिलकर बबलू मंडल के साथ मारपीट की. मारपीट के दौरान सुमित एक्का ने अपने पास रखे चाकू से मृतक के पेट पर वार कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और बाद में चाकू को कचरा फेंकने की जगह पर फेंक दिया. जिसे पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया.
पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल महिला आरोपी के पति पहले भी एनडीपीएस के एक मामले में जेल भेजा जा चुका है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी और जवान सक्रिय रुप से शामिल रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



