घूसखोर ASI मनोज मिश्रा 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, अदालत ने भेजा जेल, 7 महीने में पुलिसकर्मी के खिलाफ ACB की छठी कार्रवाई

Corrupt ASI Manoj Mishra arrested while taking bribe of 10 thousand, court sent him to jail, sixth action of ACB against policeman in 7 months

घूसखोर ASI मनोज मिश्रा 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, अदालत ने भेजा जेल, 7 महीने में पुलिसकर्मी के खिलाफ ACB की छठी कार्रवाई

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में एसीबी ने रिश्वत लेते सहायक उप निरीक्षक को गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम ने ASI को थाने के अंदर पीड़ित से 10 हजार की नगदी लेते रंगे हाथ पकड़ा है. मालूम हो कि पिछले सात महीने में एसीबी की ये छठी कार्रवाई है.
दरअसल, पीड़ित पंचराम चौहान निवासी केसला जिला कोरबा द्वारा एसीबी बिलासपुर में लिखित शिकायत किया कि उसके पास एक बोलेरो वाहन है. कुछ दिन पहले हरदीबाजार थाना जिला कोरबा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक मनोज मिश्रा रात करीब 1 बजे उनके केसला गांव स्थित घर पर आया था और बोला कि तुम्हारी बोलेरो गाड़ी से डीजल चोरी का काम होता है.
गाड़ी को थाने ले चलो जिस पर वह गाड़ी को लेकर थाने के लिए निकला था जो बीच रास्ते में मनोज मिश्रा द्वारा गाड़ी को कार्यवाही से बचाने के एवज में 50000 रुपए की मांग की गई. प्रार्थी द्वारा उतना पैसा देने की क्षमता न होना बोलने पर अनावेदक द्वारा गाड़ी को अपने पास रखवा लिया. दूसरे दिन सुबह ASI द्वारा प्रार्थी के वाहन को वापस कर दिया और बोला कि पैसे की व्यवस्था जल्द कर लेना.
पीड़ित रिश्वती नहीं देना चाहता था बल्कि रिश्वत लेते पकड़वाना चाहता था. शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सहीं पाई गई. आरोपी को पकड़ने की योजना एसीबी द्वारा बनाई गई। पीड़ित को सहायक उप निरीक्षक मनोज मिश्रा के पास मांगी गई रिश्वत 10000 रूपये को देने के लिए भेजा गया. थाना कोतवाली के परिसर में पीड़ित से रिश्वत लेते हुए मनोज मिश्रा को एसीबी की टीम ने पकड़ा. सहायक उप निरीक्षक के विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई.
तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ACB की टीम ने ASI मनोज मिश्रा को गिरफ्तार करते हुए अदालत में पेश किया गया. जहां उसकी जमानत की अर्जी निरस्त करते हुए कोर्ट ने उसे जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया.
गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले 7 महीने में पुलिस वालों पर यह लगातार 6वीं ट्रैप की कार्यवाही है.कोरबा में हुई यह ट्रैप कार्यवाही दिन भर चर्चा का विषय बनी रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB