नशे में धुत्त ग्रामीण ने स्कूल में घुसकर शराब के लिए मांगे पैसे, शिक्षक पर लाठी से हमला, थाने में एफआईआर दर्ज, आरोपी अभिभावक फरार
Drunk villager entered the school and demanded money for liquor, attacked the teacher with a stick, FIR lodged in the police station, accused parent absconding
बिलासपुर/मस्तूरी : थाना क्षेत्र के अंतर्गत गतौरा में पदस्थ एक व्याख्याता पर शुक्रवार को शराब के नशे में धुत ग्रामीण ने लाठी से हमला कर घायल कर दिया. इस बारे में पीड़ित शिक्षक जगत राम खूंटे, निवासी राजकिशोर नगर ने मस्तूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने बताया कि वह शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गतौरा में व्याख्याता पद पर पदस्थ है. 12 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजे से विद्यालय समय पर ड्यूटी में था. दोपहर करीब 3:30 बजे गांव का ही दीप राज कुर्रे उर्फ लाला शराब के नशे में स्कूल पहुंचा और उसकी बेटी कक्षा 10वीं में अध्ययनरत है. उसको लेकर मेरी लड़की से सभी स्टाफ मारपीट करते हो. कहते हुए गाली-गलौज और अपमानजनक बातें करने लगा. जिसे स्टाफ द्वारा समझाइश देने पर वह लौट गया. लेकिन थोड़ी देर बाद लाठी लेकर विद्यालय परिसर में फिर पहुंचा और आरोपी ने व्याख्याता और शिक्षक सुनील कुमार गढ़ेवाल से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की. पैसे देने से मना करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए दोनों पर लाठी से हमला कर दिया. हमले में व्याख्याता को हाथ, पीठ, कमर और पैर में चोटें आईं. वहीं बीच बचाव करने आए शिक्षक गढ़ेवाल भी घायल हुए.
वारदात के बाद आरोपी ने प्रार्थी को अन्य गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया. पीड़ित ने घटना की जानकारी विद्यालय स्टाफ शलज जैकब और राजेश कुमार देवांगन को दी. प्रार्थी की रिपोर्ट पर मस्तूरी पुलिस ने आरोपी दीप राज कुर्रे उर्फ लाला के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 121-BNS, 132-BNS, 221-BNS, 296-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



