छत्तीसगढ़ में न्यूड पार्टी पोस्टर को लेकर बवाल, पुलिस की हिरासत में दो आरोपी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस -धनंजय ठाकुर
Chaos in Chhattisgarh over nude party poster, two accused in police custody, if not stopped then Congress will protest on the streets - Dhananjay Thakur
रायपुर : राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर न्यूड पार्टी के आयोजन का पोस्टर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. इंस्टाग्राम पर वायरल इस पोस्टर ने शहर में सनसनी फैला दी है. पोस्टर में दावा किया गया है कि पार्टी में युवक और युवतियां बिना कपड़ों के शामिल होंगे. यह पोस्टर इंस्टाग्राम अकाउंट @sinful_writer1 से साझा किया गया है. पार्टी का दिन 21 सितम्बर शनिवार बताया गया है. लेकिन आयोजन स्थल का कोई उल्लेख नहीं है. पोस्टर वायरल होते ही समाज के कई वर्गों में आक्रोश फैल गया और इसे रायपुर जैसी सांस्कृतिक नगरी की छवि को धूमिल करने की साजिश करार दिया गया.
कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा शराब, ड्रग्स परोसने के बाद अब नग्नता परोसने की बारी...21 सितम्बर का ये आयोजन रायपुर में नहीं होने देंगे. अपने शहर को दागदार नहीं होने देंगे. रायपुर एसएसपी से सख्त कार्रवाई की मांग की. साथ ही यह पता लगाएं कि सोशल मीडिया पर इस तरह की पार्टी को लेकर पोस्टर्स कौन वायरल कर रहे हैं. इसकी जांच हो. ऐसे लोगों को किनका संरक्षण प्राप्त है?.
आयोजनकर्ता ने इसका नाम स्ट्रेंजर पार्टी रखा है. पत्रकारों ने जब उससे संपर्क किया तो न्यूड पार्टी का नाम सुनते ही फोन काट दिया. इसके बाद वह किसी का कॉल नहीं उठा रहा है.
कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने इसे “भाजपा की नग्नता” बताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा शासन में नग्न नाच का आयोजन किया जा रहा है. जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है. ठाकुर ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन इस आयोजन पर रोक नहीं लगाता तो कांग्रेस सड़कों पर बड़ा प्रदर्शन करेगी.
आम तौर पर मुंबई, दिल्ली, जयपुर, बंगलौर के साथ अन्य मेट्रो सिटीज में अमूमन इस तरह के कल्चर में इस तरह का कल्चर देखा जाता है. लेकिन रायपुर जैसे छोटे शहर में तेजी से छत्तीसगढ़ में पांव पसार रहा है. जिसके खिलाफ सख्त एक्शन की जरुरत है. ताकि प्रदेश में नशे के कारोबार पर भी लगाम लगाई जा सके.
इस घटना के सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया. दोपहर में एसपी कार्यालय में दो युवकों को हिरासत में लिया गया. जिनसे क्राइम ब्रांच लगातार पूछताछ कर रही है. सूत्रों के मुताबिक इनमें अजय महापात्र और संतोष कुमार है. पुलिस पूछताछ के आधार पर शहर के कई क्लबों और पबों के मैनेजरों को तलब कर जानकारी जुटा रही है. कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों ने भी इसे लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.
इंस्टाग्राम पर जो विवादित पोस्टर जारी हुआ. वह ‘न्यूड पार्टी’ का था. जिसकी असल पहचान अभी तक साफ नहीं हो पाई है. इस पोस्टर में 21 सितंबर को रायपुर में पार्टी आयोजित होने का दावा किया गया है. यह पोस्टर ‘सिनफुल राइटर-1’ नामक इंस्टाग्राम आईडी से जारी किया गया. इस आईडी पर 483 फॉलोअर्स और कुल 20 पोस्ट मौजूद थे. शुक्रवार तक यह आईडी सक्रिय थी. लेकिन पुलिस की जांच की भनक लगते ही इसे ब्लॉक कर दिया गया. इस पार्टी में केवल कपल एंट्री की अनुमति थी.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्टर के पीछे एक संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है. यह गिरोह युवाओं को बहकाकर समाज में अवांछित गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है. वहीं साइबर विशेषज्ञों ने चेताया है कि ऐसे पोस्टर समाज में अपराध बढ़ाने, अश्लील सामग्री फैलाने और युवाओं को गलत राह पर ले जाने का काम कर सकते हैं. साइबर सेल में शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं. ताकि ऐसे फर्जी आयोजन करने वाले लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जा सके.
पुलिस का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक अश्लील पार्टी का नहीं, बल्कि समाज की नैतिकता और सुरक्षा से जुड़ा हुआ है. आयोजकों और प्रतिभागियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एनजीओ और सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना की निंदा की है. कई लोगों ने कहा कि शहर की शांति और संस्कृति को नुकसान पहुंचाने वाली हर गतिविधि को रोकना जरुरी है. वहीं आम नागरिकों ने भी पुलिस से अपील किया कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए.
इस घटना ने यह भी उजागर कर दिया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही अनियंत्रित सामग्री किस तरह समाज में गलत संदेश पहुंचा रही है. पुलिस ने बताया कि इंस्टाग्राम सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर इस तरह के पोस्टर बनाने वालों की पहचान कर सख्त कदम उठाए जाएंगे. साइबर विशेषज्ञों की मदद से डिजिटल ट्रैकिंग की जा रही है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि पोस्टर के पीछे कौन लोग हैं और उनका नेटवर्क कितना बड़ा है.
एसपी कार्यालय ने साफ किया है कि ऐसे आयोजनों को किसी भी कीमत पर बढ़ावा नहीं दिया जाएगा. अगर कोई व्यक्ति ऐसे आयोजन में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की है. जो सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर रखे हुए है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अगर उनके पास ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी हो तो वे फौरन पुलिस को खबर करें.
रायपुर में न्यूड पार्टी का पोस्टर वायरल होना समाज, प्रशासन और कानून व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है. यह घटना न सिर्फ शहर की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है. बल्कि युवाओं के बीच फैल रही गलत प्रवृत्तियों का भी संकेत है. फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरी ताकत से इस मामले की तह में पहुंचने की कोशिश कर रहा है और शहरवासियों को भरोसा दिला रहा है कि दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



