टूटी सड़क में पानी भरे गड्ढे उस पर बड़ी गाड़ियों के आवागमन से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, चक्का जाम, लगी गाड़ियों की लंबी कतार, मिला आश्वासन

Villagers got angry due to water filled potholes in the broken road and movement of big vehicles on it, traffic jam, long queue of vehicles, assurance given

टूटी सड़क में पानी भरे गड्ढे उस पर बड़ी गाड़ियों के आवागमन से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, चक्का जाम, लगी गाड़ियों की लंबी कतार, मिला आश्वासन

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिला के ग्राम पंचायत पीढ़ा में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और जर्जर हालत से ग्रामीण परेशान हैं. ऊपर से उसी सड़क पर पीडीएस गोदाम से चावल लोड गाड़ियों का रोजाना आवागमन हो रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि इसी सड़क पर पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र भी है. जहां बूढ़े, बड़े लोग से लेकर छोटे बच्चों का आना-जाना लगा रहता है और पहले भी हादसे हो चुके हैं. 8 साल का बच्चा और हाल ही में एक बकरी की जान जा चुकी है. अभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है.
सरपंच उपसरपंच सहित बड़ी तादाद में ग्रामीण एकजुट होकर बांस और लकड़ियों के सहारे सड़क पर लगाकर चक्काजाम किया गया. सड़क जाम होने की वजह से चावल लोड गाड़ी का आवागमन रुकने से गाड़ियों की लंबी लगी कतार लगने लगी.
इस बदहाल सड़क पर पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र भी है. जहां बच्चे, बूढ़े और पशुओं का भी आना जाना लगा रहता है. लगातार ट्रक इसी टूटी सड़क और बड़े गड्ढे जिसमें पानी भरा है. कभी भी बड़ी हादसे का शिकार हो सकते हैं.
सरपंच सहित ग्रामीणों का कहना है कि इस बदहाल सड़क को शासन प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा गांव के लोग भुगत चुके हैं. अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे. आगे किसी भी तरह का हादसा हम होने देना नहीं चाहते. इसके लिए जो हो सकेगा हर संभव प्रयास करेंगे.
वहीं वेयर हाउस के नोडल अधिकारी का कहना है हमे किसी तरह का कोई सूचना या कुछ बोला नहीं गया था. हम इन गड्ढों को फिलहाल भरने का व्यवस्था बनवा देते हैं. फिर भी मामला तब तक उलझा रहा जब तक प्रशासन की तरफ से अधिकारी नहीं आ जाते.
इसी बीच नायब तहसीलदार इज़राइल अंसारी और कुछ ही देर में थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे. नायब तहसीलदार द्वारा समझाइश देते हुए सड़क बनने के लिए आवेदन, दस्तावेज सरपंच से मांगा गया. और तत्कालीन उचित कार्य गढ़ों को भरने के लिए जो हो सकेगा उसे करवाया जाएगा. इस आश्वासन से ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ जाम को खोला गया. जिससे गाड़ियों का आवागमन पुनः चालू हो गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t