बहन के घर जाने निकली महिला 3 बच्चों समेत लापता, 5 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, नाराज कलार समाज ने जल्द कार्रवाई की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन

A woman who went to her sister's house and her three children disappeared. Five days later, no trace was found. The angry Kalar community submitted a memorandum demanding immediate action.

बहन के घर जाने निकली महिला 3 बच्चों समेत लापता, 5 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, नाराज कलार समाज ने जल्द कार्रवाई की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन

बिलासपुर/तखतपुर : तखतपुर क्षेत्र के ग्राम सावाडबरा से एक महिला अपने तीन नाबालिग बच्चों समेत रहस्यमय हालात में लापता हो गई है. घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी महिला और बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है. वहीं पूरे इलाके में मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला बीते 4 मई को अपने तीन बच्चों के साथ बहन के घर बिलासपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी. इसके बाद से उसका मोबाइल बंद है. और परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है. परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की. लेकिन जब कहीं कोई जानकारी नहीं मिली तो मामले की खबर तखतपुर थाना में दी गई थी. लेकिन पांच दिन गुजर जाने के बाद भी महिला और बच्चों का कोई पता नहीं चलने से परिजनों के साथ-साथ समाज के लोगों में भी नाराजगी बढ़ती जा रही है.
इसी को लेकर कलार समाज के पदाधिकारी और समाज प्रमुख तखतपुर थाना पहुंचे और थाना प्रभारी विवेक पांडेय से मुलाकात कर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा. समाज के लोगों ने जांच की धीमी रफ्तार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इतने दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है.
वहीं महिला और उसके तीन बच्चों के अचानक गायब होने की घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं. इधर तखतपुर थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि गुमशुदा महिला और बच्चों की तलाश लगातार जारी है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही मामले में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t