पुरानी रंजिश के चलते दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट, घर घुसकर हमला. महिला का सिर फटा, 3 लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस
Due to old enmity, there was a fierce fight between two families, attack inside the house. Woman's head was broken, 3 people were injured, police started investigation
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : गौरेला जिला में पुरानी रंजिश के चलते दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई. विवाद के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडे भी चले. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों द्वारा घायल पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां सभी का इलाज जारी है. घर में घुसकर मारपीट गाली-गलौज को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक गौरेला थाना क्षेत्र के भस्कुरा गांव में दो अलग-अलग मांझी परिवारों के बीच पुरानी रंजिश के चलते जमकर विवाद और मारपीट की घटना हुई है. जिसमें पीड़ित नरेंद्र मांझी परिवार के 3 लोग घायल हो गए. और एक महिला के सिर में गंभीर चोंटे आई है. सभी घायलों को 112 के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज जारी है.
पीड़ित परिवार के मुताबिक गांव के ही एक परिवार के आनंद मांझी, पप्पू मांझी, रवि मांझी सहित अन्य लोगों नें वारदात को अंजाम दिया है. जिनके खिलाफ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने का मामला गौरेला थाने में दर्ज है. इस तरह से मारपीट को लेकर डरे सहमें पीड़ित परिवार नें पुलिस प्रशासन से अपनी जान का खतरा बताते हुए मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की है.
वहीं पुलिस नें एफ आई आर दर्ज कर आगे की कार्यवाही और जांच करने में जुट गई है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में बाद में अन्य धाराएं जोड़ने की बात गौरेला थाना प्रभारी नवीन बोरकर द्वारा कही गई है. इस मामले को जांच में लेकर आगे कार्यवाही का पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



