नया रायपुर में भीषण सड़क हादसा, CRPF की इनोवा और सेलेरियो कार में जोरदार टक्कर, महिला-पुरुष बच्चों समेत 4 घायल, मची अफरा-तफरी

Horrible road accident in Naya Raipur, CRPF's Innova and Celerio car collide violently, 4 injured including men, women and children, chaos ensues

नया रायपुर में भीषण सड़क हादसा, CRPF की इनोवा और सेलेरियो कार में जोरदार टक्कर, महिला-पुरुष बच्चों समेत 4 घायल, मची अफरा-तफरी

रायपुर : नया रायपुर के सेक्टर-17 स्थित कायाबांधा इलाके में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार इनोवा कार ने सामने से आ रही मारुति सेलेरियो को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे कार में सवार चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों में एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं. सभी को फौरन इलाज के लिए नजदीकी बालकों अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी  के मुताबिक इनोवा वाहन क्रिस्टा वाहन में डीआईजी साहब के स्टाफ थे. सेलेरियो कार सवार 4 लोग घायल हुए है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.
बताया जा रहा है कि इनोवा गाड़ी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक डीआईजी अधिकारी के नाम पर रजिस्टर्ड है. हालांकि हादसे के वक्त वाहन में कोई अधिकारी मौजूद नहीं था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है और हादसे की वजह की डिटेल जांच की जा रही है.
शुरुआती जांच में वाहन चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है. इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरों को उजागर कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB