प्लांट पर 50 लोगों का हमला, संचालकों को बंधक बनाकर 25 लाख की लूट, लेन-देन को लेकर विवाद, विवाद के बाद तोड़फोड़, लाखों का हुआ नुकसान
50 people attacked the plant, held the operators hostage and looted Rs 25 lakh, dispute over transactions, vandalism after dispute, loss of lakhs
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला सूरजपुर एक बड़ी और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है. जिले के नेवरा ग्राम स्थित एक साल्वेंट प्लांट में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे 50 से ज्यादा लोगों ने अचानक धावा बोल दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में साल्वेंट प्लांट में बीते मंगलवार देर शाम 7:30 बजे के पास अचानक 30 से 40 की तादाद में पत्थर और हथियार से लैस लोगों ने प्लांट पर धावा बोलकर उपद्रव मचाने लगे. जिसमे प्लांट में मौजूद प्लांट के संचालक आशीष मित्तल, अमन मित्तल व अन्य स्टाफ को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की. मारपीट के दौरान अमन के सिर पर गंभीर चोट आई हैं. वही प्लांट में भी काफी तोड़फोड़ की गई है. जिससे तकरीबन 50 लाख से ज्यादा के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं संचालकों ने 27 लाख की डकैती का आरोप लगाया है. जिसमे अमन की गोल्ड चेन और रिंग की लूट का भी आरोप उपद्रवियों पर लगाया है.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा विवाद प्लांट और आसपास के ग्रामीणों के बीच पैसे के लेन-देन से जुड़ा हुआ है. हमलावर आसपास के ही गांव के लोग हैं जिन्होंने पुरानी रंजिश और आर्थिक विवाद को लेकर प्लांट में घुसकर हमला किया.
तोड़फोड़ और मशीनों को नुकसान पहुंचाया.
हमलावरों ने प्लांट के अंदर घुसते ही कई मशीनों को नुकसान पहुंचाया और कैश रुम से रुपए लेकर फरार हो गए. वारदात की खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. फिलहाल पुलिस ने औपचारिक तौर पर लूट की पुष्टि नहीं की है. लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट में हमला और तोड़फोड़ की बात सामने आई है.
वारदात के बाद घायल अमन मित्तल को जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है. उनके बड़े भाई ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है. ताकि किसी तरह का तनाव न फैले.
घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में डर का माहौल है. व्यापारिक संगठनों ने प्रशासन से औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. साथ ही दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.
एएसपी और वरिष्ठ अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर जांच शुरु कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



