बढ़ा बिजली बिल, बिजली कटौती से जनता परेशान -टिकेश साहू, स्मार्ट मीटर बना जी का जंजाल, बिजली बिल हाफ योजना पुन: शुरु किया जाए- हाफिज खान

Electricity bill increased, people are troubled by power cuts - Tikesh Sahu, smart meter has become a problem, electricity bill half scheme should be restarted - Hafiz Khan

बढ़ा बिजली बिल, बिजली कटौती से जनता परेशान -टिकेश साहू, स्मार्ट मीटर बना जी का जंजाल, बिजली बिल हाफ योजना पुन: शुरु किया जाए- हाफिज खान

गरियाबंद : भाजपा सरकार स्मार्ट मीटर, बढ़ी बिजली बिल और बिजली कटौती कर जनता को परेशान कर रही है. ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हाफिज खान और ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा कि बलौदा बाजार जिला में स्मार्ट मीटर लगने के बाद 22000 रुपए बिजली का बिल आने से परेशान उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को गले में टांगकर कलेक्टर के पास पहुंचा. लेकिन वहां भी उनको कोई राहत नहीं मिली. पूरा प्रदेश में बिजली संकट बिजली कटौती बढ़ी हुई बिजली बिल और स्मार्ट मीटर आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन गया है. जनता पहले ही महंगाई की मार झेल रही है. उस पर बिजली के बढ़े दाम वज्रपात कर रही है. सरकार में बैठे लोग आम जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. मुफ्त बिजली देने का नारा लगाकर आम जनता को भ्रमित किया जा रहा है. बिजली बिल में जुड़े अनाप-शनाप सर्विस चार्ज और महंगी दर से आम जनता से वसूली की जा रही है.
ब्लॉक कांग्रेस मिडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हाफ योजना चल रही थी. जिससे आम उपभोक्ताओं को बिजली बिल में आधी रकम में छूट दी जा रही थी. 23 घंटा बिजली की आपूर्ति हो रही थी. बिजली कटौती बंद थी. भाजपा की सरकार बनते ही बिजली व्यवस्था चरमरा गई है. बिजली बिल हाफ योजना बंद होने की वजह इस महीने आम जनता को दोगुना बिजली बिल भरना पड़ेगा. जिनके घरों में ₹500 बिजली का बिल आता था. उन्हें अब 1000 से ₹1200 देना पड़ेगा. जिनके घर में ₹1000 बिजली बिल आता था. उन्हें 1800 से ₹2000 का बिल देना पड़ेगा. जिन्हें मुफ्त बिजली दिया जाता था. उन्हें भी अब 30 यूनिट के ऊपर पूरा बिल भरना पड़ेगा. किसान अलग परेशान हैं. बिजली कटौती होने से उनके फसले खराब हो रही है.
ब्लॉक कांग्रेस मिडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के 5 साल में बिजली की समस्या को लेकर जनता को कभी सड़कों पर उतरना नहीं पड़ा था. भाजपा सरकार के 21 महीने में ही प्रदेश के हर जिला में बिजली कटौती बिजली की महंगाई स्मार्ट मीटर की खामियों को लेकर जनता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है. बिजली विभाग सुस्त है. जनता की सुनवाई नहीं हो रही है. स्मार्ट मीटर की वजह से उटपटांग बिल आ रहे हैं. उसे जनता को भरने के लिए मजबूर किया जा रहा है. जनता के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है. जबकि इसके लिए जिम्मेदार बिजली विभाग है कांग्रेस पार्टी मांग करती है. स्मार्ट मीटर से उत्पन्न समस्याओं के लिए शिविर लगाया जाये स्मार्ट मीटर की वजह से जो बिजली की गड़बड़ियां हो रही है. उसे तत्काल सुधार किया जाये और बिजली बिल हाफ योजना को पुनः शुरु किया जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t