नवापारा में नकली कफ सिरप का पर्दाफाश, फर्जी बिल, नकली दवा और मरीजों की जान से खिलवाड़, मेडिकल संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

Fake cough syrup racket busted in Navapara, fake bills, fake medicines and playing with the lives of patients, FIR registered against medical operator

नवापारा में नकली कफ सिरप का पर्दाफाश, फर्जी बिल, नकली दवा और मरीजों की जान से खिलवाड़, मेडिकल संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

अभनपुर/नवापारा : खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला गरियाबंद की जांच में नकली दवाओं के संगठित कारोबार का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जांच में पाया गया कि नवापारा के नवकार मेडिकल स्टोर्स से फर्जी बिल पर खासी की बेस्टो कोफ सिरप बिक रही थी. इस मामले में अब पुलिस ने मेडिकल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
बता दें कि औषधि निरीक्षक ने 9 सितंबर 2025 को गोबरा नवापारा स्थित मेसर्स नवाकार मेडिकल स्टोर्स में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई थी. निरीक्षण में बिल क्रमांक 460 23.09.2024 के आधार पर सिरप बेस्टो कोफ बैच नंबर बी 6019024, एक्सपायरी 12/25, एमआरपी 114.94  की बिक्री दर्शाई गई थी. जिसकी कुल राशि 1200 अंकित पाई गई. बिल और दवा की सत्यता की जांच जब संबंधित निर्माणकर्ता कंपनी से कराई गई तो सनसनीखेज तथ्य सामने आया.
कंपनी ने साफ किया कि उक्त बैच की दवा न तो उनके द्वारा निर्मित की गई है और न ही बेची गई है. जांच में यह औषधि नकली और जाली पाई गई. जबकि प्रस्तुत बिल प्रथम दृष्टया कूटरचित और फर्जी मालूम हुआ. जांच में यह भी उजागर हुआ कि मेसर्स नवकार मेडिकल स्टोर्स के प्रोपराइटर पारसमल जैन एवं अन्य, मेसर्स कुलेश्वर मेडिकल स्टोर एंड जनरल स्टोर्स राजिम के बीच आपराधिक षड्यंत्र के तहत नकली औषधियों का अवैध व्यापार किया जा रहा था.
इस मामले में आरोपी सीताराम साहू ने अपने बयान में कबूल किया है कि उसे यह अवमानक औषधि नवकार मेडिकल स्टोर्स से मिली थी. जिससे दोनों मेडिकल स्टोर्स के बीच सीधी कड़ी स्थापित होती है. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गोबरा नवापारा में भारतीय न्याय संहिता के तहत जुर्म दर्ज किया गया है. मामले में धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) के तहत मामले दर्ज किया गया है. वहीं इस मामले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t