किसान को कारोबारियों ने किया प्रताड़ित, फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा, परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल

Farmer harassed by businessmen, hanged himself, suicide note reveals details, family questions police

किसान को कारोबारियों ने किया प्रताड़ित, फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा, परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 19 नवंबर की सुबह रामखिलावन साहू उम्र 49 साल का शव सिंघोला धान खरीदी केंद्र के पास एक पेड़ से लटका मिला. मामला सुरगी पुलिस चौकी क्षेत्र का है.
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. सुसाइड नोट में राजनांदगांव के सराफा व्यापारी आरके ज्वेलर्स के संचालक, आढ़तिया उमेश पालीवाल और रमेश पालीवाल के नाम स्पष्ट रुप से लिखे गए हैं, परिजनों के मुताबिक मृतक ने इन लोगों से कुछ रकम उधार ली थी. जिस पर 5 प्रतिशत तक का अत्यधिक ब्याज वसूला जा रहा था.
उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा था. वहीं, घटना के 6 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने से परिजनों ने पुलिस पर सवाल उठाए है. रामखिलावन साहू संबलपुर (सिंघोला) के रहने वाले थे. वह कृषि उपज मंडी में धान की खरीदी-बिक्री से जुड़े थे. परिजनों ने बताया कि रामखिलावन एक मेहनतकश किसान-व्यापारी थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t