सरकारी फाइल में दबा किसानों का हक?, मुआवजे को तरस रहे अन्नदाता, मांग को लेकर पहुंचे किसान, कलेक्टर से लगाई इंसाफ की गुहार

Farmers' rights buried in government files? Farmers yearn for compensation; farmers arrive with their demands, appealing to the collector for justice.

सरकारी फाइल में दबा किसानों का हक?, मुआवजे को तरस रहे अन्नदाता, मांग को लेकर पहुंचे किसान, कलेक्टर से लगाई इंसाफ की गुहार

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के ग्राम महापल्ली पोस्ट लोइंग, लैलूंगा क्षेत्र के किसानों ने करीब 10 साल पहले अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा अब तक नहीं मिलने का आरोप लगाया है. किसानों का कहना है कि शासन द्वारा सड़क निर्माण के लिए उनकी जमीन ली गई थी, लेकिन आज तक उन्हें मुआवजा राशि नहीं मिली. इस बारे में उन्होंने जिला कलेक्टर को लिखित आवेदन देकर इंसाफ की मांग की है.
किसानों द्वारा सौंपे गए आवेदन में उल्लेख है कि ग्राम महापल्ली क्षेत्र में शासन द्वारा करीब 10 साल पहले महापल्ली से सियापाली रोड निर्माण के लिए भूमि अर्जन किया गया था.
किसानों का कहना है कि उन्होंने उस समय प्रशासन का सहयोग किया. लेकिन आज तक उन्हें जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिला है. प्रभावित किसानों ने बताया कि वे आर्थिक और मानसिक रुप से परेशान हैं. ज्यादातर परिवार खेती पर निर्भर थे और भूमि अधिग्रहण के बाद उनकी आजीविका प्रभावित हुई है. कई परिवारों को मजदूरी कर जीवनयापन करना पड़ रहा है.
किसानों ने कलेक्टर से मांग किया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द मुआवजा राशि प्रदान की जाए. आवेदन में किसानों के दस्तखत और अंगूठे के निशान भी संलग्न हैं.अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और प्रभावित किसानों को कब तक राहत मिलती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB