वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी, बड़ी साजिश नाकाम, शिकार के पहले तीन शिकारियों को किया गिरफ्तार, मौके पर कई सामग्री जब्त

Forest department got a big success, a big conspiracy failed, three hunters were arrested before hunting, many materials were seized on the spot

वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी, बड़ी साजिश नाकाम, शिकार के पहले तीन शिकारियों को किया गिरफ्तार, मौके पर कई सामग्री जब्त

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार वनमण्डल ने शिकार की एक बड़ी साजिश को विफल किया है. शिकार की योजना बना रहे तीन आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया. आरोपी विद्युत जीआई तार को 11 केवी लाइन से जोड़कर वन्य प्राणियों का शिकार करने की कोशिश कर रहे थे. इन आरोपियों से मौके पर जीआई तार, दवाइयों की खाली शीशियां, लकड़ी की खूंटी, प्लास्टिक कवर पाइप और बांस की डांगिनी जैसी सामग्री जब्त की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक देवपुर वन परिक्षेत्र की टीम ने 31 अगस्त 2025 की रात कसौंदी बीट में गश्त के दौरान शिकार की योजना बना रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. ये आरोपी विद्युत जीआई तार को 11 केवी लाइन से जोड़कर वन्य प्राणियों का शिकार करने की कोशिश कर रहे थे. इन आरोपियों से मौके पर जीआई तार, दवाइयों की खाली शीशियां, लकड़ी की खूंटी, प्लास्टिक कवर पाइप और बांस की डांगिनी जैसी सामग्री जब्त की गई.
वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार धम्मशील गणवीर ने बताया कि यह कामयाबी पिछले दिनों आयोजित बैठक और रात्रिकालीन गश्त की सुदृढ़ व्यवस्था का नतीजा है. उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में संभावित शिकार को रोका. जिसका सारा श्रेय वन विभाग की सजगता और तत्परता को जाता है.
गिरफ्तार आरोपियों में बालाराम बरिहा उम्र 50 साल, गणेशराम बरिहा उम्र 28 साल और गुनसागर बरिहा उम्र 51 साल सभी ग्राम कुम्हारी, थाना राजादेवरी, जिला बलौदाबाजार निवासी हैं. इन आरोपियों के खिलफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 एवं संशोधित अधिनियम 2022 की धाराओं के अंतर्गत जुर्म दर्ज कर उन्हें जेल भेजा दिया गया है.
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशों के परिपालन में उक्त कारवाई हुई है उन्होंने वन विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई से वन्य प्राणियों की सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी. उन्होंने आमजन और युवाओं से अपील किया कि वन्यजीवों की रक्षा में वन विभाग की मदद करें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की फौरन खबर विभाग को दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t