आसमानी कहर से 4 की मौत, 1 झुलसा, खेत से लौट रहे युवक पर गिरी बिजली, इधर चपेट में आए मछली मार रहे युवक, दशहरे में पसरा मातम!
Four people died and one was scorched by lightning, a young man returning from the fields was struck by lightning, and a young man fishing was also struck, causing mourning on Dussehra.
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर देखने को मिला है. बुधवार को अलग अलग जिलों में गिरी आकाशीय बिजली ने चार लोगों की जिंदगी छीन ली. दशहरे पर घर में मातम पसर गया. रायगढ़ और गरियाबंद जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गयी. जिसमे दो महिला शामिल है.
पहली घटना रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के ग्राम गंजाई पाली की है. मृतक की पहचान गंजाईपाली मांझापार के निवासी आकाश किडो उम्र 19 साल और आकाश लिकन केरकेट्टा उम्र 19 साल के रुप में हुई है. दोनों बकरी चराने का काम करते थे. आकाश किडो और आकाश लिकन केरकेट्टा की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गयी.
मिली जानकारी के मुताबिक हमेशा की तरह 30 सितंबर मंगलवार की सुबह आकाश किडो और आकाश लिकन केरकेट्टा बकरी चराने गए हुए थे. जंगल की तरफ बकरी चराने गए हुए थे. इसी बीच मौसम बिगड़ने लगा और बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए दोनों महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए. लेकिन तभी बिजली गिरी गयी. दोनों आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और दोनों की मौत हो गयी. साथ ही तीन बकरियों की भी मौके पर ही मौत हो गई.
देर शाम तक दोनों युवक घर नहीं लौटे. तब परिजन उन्हें ढूंढने निकले. इसी बीच उनकी लाश पेड़ के नीचे मिली. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. आगे की कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
छाल थाना क्षेत्र के मुनंद गांव में खेत से लौट रहे खातिर राम राठिया (26) पर बिजली गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. और घरघोड़ा थाना क्षेत्र में संजय भारद्वाज (30) और अनिप उरांव (24) मछली मारने तालाब गए थे. शाम को अचानक गाज गिरने से दोनों झुलस गए. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया.
गरियाबंद : दूसरी घटना गरियाबंद जिले में देवभोग विकासखंड अंतर्गत ग्राम डोहेल में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं साथ में बैठी गर्भवती महिला, एक बच्चे समेत 3 लोग बाल-बाल बचे. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. पूरा मामला देवभोग थाना क्षेत्र के डोहेल गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर महिलाएं घर के बाहर पेड़ के नीचे बैठी थी. तभी अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 43 साल की डीलेश्वरी दुर्गा और 60 साल की सूरजो बाई 60 साल की मौत हो गई. वहीं साथ में बैठी गर्भवती महिला, एक बच्चे समेत 3 लोग बाल-बाल बच गए. गर्भवती बहू अंबिका को तगड़ा झटका लगा है. जिससे पेट में पल रहे 8 महीने के गर्भ के प्रभावित होने की आशंका है. हादसे के बाद फौरन एम्बुलेंस सेवा नहीं मिलने से परिजनों में प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश दिखा.
इस हादसे के बाद पूरे डोहेल गांव में मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि बरगद पेड़ के नीचे गिरी बिजली इतनी जोरदार थी कि आसपास मौजूद दुसरे लोग भी दहशत में आ गए. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों महिलाओं का स्वभाव मिलनसार था और उनकी असामयिक मौत से पूरा गांव सदमे में है.
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में इस बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली से कई लोगों की मौत हो चुकी है. विशेषज्ञों का कहना है कि खुले स्थानों पर, विशेषकर बड़े पेड़ों के नीचे खड़े होने पर बिजली गिरने का खतरा ज्यादा रहता है. मौसम विभाग समय-समय पर सतर्कता बरतने की अपील करता रहा है. लेकिन ग्रामीण अंचलों में जागरुकता की कमी के चलते इस तरह की घटनाएँ बार-बार हो रही हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



