विजयादशमी पर हुआ भव्य रावण दहन, बरसात के बीच छाता थामे पहुंचे हजारों लोग, दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल और CM

A grand Ravana Dahan took place on Vijayadashami, thousands of people arrived holding umbrellas amidst the rain, the Governor and the Chief Minister attended the Dussehra celebrations.

विजयादशमी पर हुआ भव्य रावण दहन, बरसात के बीच छाता थामे पहुंचे हजारों लोग, दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल और CM

दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल और CM

रायपुर : राजधानी रायपुर में दशहरे का पर्व इस बार और भी भव्य रुप से मनाया गया. शहर के प्रसिद्ध WRS कॉलोनी मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में इस साल विशेष आकर्षण 101 फीट ऊंचे रावण का पुतला था. जिसे देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसके साथ ही कुंभकरण और मेघनाथ के 81-81 फीट लंबे पुतले भी तैयार किए गए. दशहरे की इस महाआरती और रावण दहन कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से शामिल हुए.
WRS कॉलोनी का दशहरा उत्सव प्रदेशभर में चर्चा का विषय रहा. आयोजकों ने बताया कि इस बार रावण का पुतला प्रदेश का सबसे बड़ा पुतला है. जिसकी ऊंचाई 101 फीट रखी गई. वहीं कुंभकरण और मेघनाथ के 81 फीट के विशाल पुतलों को भी मैदान में खड़ा किया गया. दशहरा उत्सव की शुरुआत पारंपरिक पूजा और हवन से हुई. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए.
जिसमें स्थानीय कलाकारों और बच्चों ने भगवान राम के जीवन पर आधारित झांकियां और नृत्य प्रस्तुत किया. मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और आमजन को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं.
मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है. यह पर्व हमें सदैव धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. प्रदेश की जनता की सुरक्षा और समृद्धि सरकार की प्राथमिकता है और विजयादशमी जैसे पर्व हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने की सीख देते हैं. वहीं, राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि दशहरा केवल धार्मिक पर्व नहीं है. बल्कि यह सामाजिक एकता और बुराई के खात्मे का प्रतीक है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि अपने निज निवास में नवमीं के शुभ अवसर पर नौ कन्या को भोजन कराकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया. हिंदू रीति-रिवाज के साथ भोजन पूर्व मातारूपी कन्याओं का पूजा अर्चना किया.
विकास उपाध्याय सदैव जनहित में तत्पर रहते हुए परिस्थिति एवं हमारी परम्पराओं, आस्थाओं के अनुरूप कार्य करने लगे ही रहते हैं। अपने घर में कन्या भोज एवं पूजा अर्चना करने के पश्चात् रायपुर शहर में जन-आस्था, श्रद्धा-भक्ति एवं अपने कथनानुसार नवरात्रि के पावन पर्व पर मन्दिरों, घर-घर एवं विभिन्न पण्डालों में स्थापित ज्योत जंवारा का अपने क्षेत्रवासियों के साथ वहाँ पहुँचकर दर्शन एवं माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया. साथ ही विभिन्न पंडालों के माता रानी के मूर्ति विसर्जन एवं जवारा विसर्जन में भी शामिल हुए. रायपुर शहर में हो रहे विभिन्न पंडालों एवं मंदिरों में भंडारों में भी शामिल होकर श्रमदान कर प्रसाद ग्रहण किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

गरियाबंद -विजयादशमी पर हुआ भव्य रावण दहन

गरियाबंद : विजयादशमी का पर्व गरियाबंद के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में परंपरागत उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया. दोपहर से ही रुक-रुककर हो रही बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में लोग छाता और रेनकोट लेकर मैदान पहुंचे. जैसे ही रावण के विशाल पुतले को अग्नि दी गई. आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजियों से जगमगा उठा.
दोपहर से जारी बारिश ने लोगों की उम्मीदें कमजोर नहीं कीं. रावण दहन के ठीक समय तेज बारिश होने लगी. मगर श्रद्धालु और दर्शक पूरी दृढ़ता से डटे रहे. छोटे-बड़े, महिलाएं और बच्चे सभी छाता और प्लास्टिक कवर के सहारे मैदान में टिके रहे. रावण के पुतले के धधकते ही भीगते हुए लोग जयकारे लगाते रहे और खुशी का इजहार करते रहे.
कार्यक्रम में रामलीला मंचन का भी आयोजन हुआ. मंचन के दौरान उड़ते गुलाल और बजते ढोल-नगाड़ों ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया. रावण के पुतले के साथ-साथ लगातार पटाखों और आतिशबाजियों ने आसमान को रोशन कर दिया. बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी रंग-बिरंगी रोशनी और धमाकों का आनंद उठाते दिखे. कई जगह लोगों ने रावण के पुतले के पास खड़े होकर फोटो और सेल्फी भी लीं.
इस मौके पर मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है. उन्होंने अपील किया कि समाज में व्याप्त नशा, भ्रष्टाचार और अंधविश्वास जैसी बुराइयों को मिटाकर सभी को एकजुटता और सद्भाव की राह पर चलना चाहिए.
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि दशहरा केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी है। यह हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है.
रावण दहन के सफल आयोजन में नगर पालिका गरियाबंद, कृषक पंचायत, स्थानीय समिति, रामलीला कमेटी, पुलिस प्रशासन और स्थानीय युवाओं का विशेष सहयोग रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल हर चौक-चौराहे पर मुस्तैद रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

मैनपुर में मुसलाधार बारिश के बीच देव दशहरा भाठीगढ़ में देवी देवताओं की शौर्य प्रदर्शन

गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक देव स्थल भाठीगढ़ मे मुसलाधार बारिश के बीच देवदशहरा का पर्व आदिवासी परंपरा अनुसार धूमधाम के साथ मनाया गया. भाठीगढ़ मे क्षेत्रभर से पहुंचे देवी देवताओं व हजारो लोगो की उपस्थिति मे विशाल शोभा यात्रा निकाल, रैनी मार, गढ़ चढाई के साथ ऐतिहासिक देव दशहरा पर्व संपन्न हुआ
इस देव दशहरा मे आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिलती है. जहां क्षेत्रभर के देवी देवताओं के पहुंचने के बाद आपस मे मेल मुलाकात के पश्चात देवी देवता व हजारो लोग की भीड़ रैनी मारकर व गढ़ चढ़ाई की रश्म निभाते हुए दशहरा का पर्व मनाते है और राजा रजवाड़े जमाने के तलवार खडक बाना सांगा व अनेक अस्त्र शस्त्र भांजे जाते है. यह परंपरा 700 वर्ष से चली आ रही है और लोग इस दशहरा पर्व मे शामिल होने देवी देवताओ से आशिर्वाद लेने बडी संख्या मे भाठीगढ़ पहुंचे थे.
क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक व देवस्थल पैरी उद्गम भाठीगढ़ मे चार दिवसीय देव दशहरा पर्व पर क्षेत्र भर के हजारो लोग पहुंच, देवी देवताओ से क्षेत्र मे सुख शांति समृध्दि व खुशहाली की कामना की. यहां मनाये जाना वाला चार दिवसीय देव दशहरा अपने आप मे एक अनूठा धार्मिक आयोजन है आदिवासी संस्कृति के अनुसार दशहरा पर शक्ति पूजा के रूप मे देवी देवताओ की पूजा कर सवारी निकाली गई. विजय दशमी के दिन पहाड़ी पर स्थित क्षेत्र के प्रमुख देवी मां बम्हनीन माई के दरबार मे विशेष पूजा अर्चना के पश्चात् गाजे बाजे के साथ सभी देवी देवताओ की सवारी नेगी परिवार के घर पहुंची जहां राजा रजवाड़े जमाने के तलवार, खड़क, अस्त्र शस्त्र की पूजा अर्चना कर देवी देवता अस्त्र शस्त्र लेकर शक्ति के रूप मे नृत्य, शौर्य प्रदर्शन किये.
देर शाम को राज भर के माता जिड़ारिन देवी की सवारी हजारो लोगो की भीड़ रैली के साथ ध्वज लेकर ग्राम भाठीगढ़ की सीमा पर पहुंची. जहां तलवार व लाठी कला का प्रदर्शन किया गया. ठीक इसी समय राज देवी बस्तरहीन, गादी माई व रणमौली खांड़ा देवी भी भाठीगढ़ डांग डोली गाजे बाजे के साथ पहुंची. सभी प्रमुख देवी देवताओ के भाठीगढ़ पहुंचने पर भाठीगढ़ के देवी देवताओं व हजारो श्रध्दालुओं द्वारा जोरदार स्वागत के बाद मां बम्हनीन, मां दंतेश्वरी, मां काला कुंवर, मां गढ़वाली, मां भठीगढ़ीन, मां जिड़ारिन, मां बस्तरहीन, कचना धुर्वा देव व सभी प्रमुख देवी देवताओं के साथ हजारो की भीड़ तेज गति के साथ पूरे उत्साह से रैनी भांठा पहुंची और रैनी (सोनपत्ता) मारकर दशहरा पर्व मनाया गया.
इस देव दशहरा को देखने क्षेत्र व प्रदेश के कोने कोने से हजारो लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी, उपस्थित भीड़ ने देवी देवताओं से क्षेत्र मे सुख, शांति, समृध्दि की कामना करते हुए आशीर्वाद लिये इस दौरान रावण भाठा मैदान मे विशाल मेले का आयोजन किया गया. जहां विभिन्न प्रकार के दुकाने लगाई गई थी. बताया जाता है रैनी मारने के बाद सभी देवी देवता एक दूसरे से गले मिलकर दशहरा पर्व की बधाई देते है. सभी देवी देवताओं ने गढ़ चढ़ाई रस्म पूरी की. गजभारन मे क्षेत्र भर से पहुंचे सभी देवी देवता रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को तीसरे दिन क्षेत्र भर से पहुंचे देवी देवताओ की विशेष पूजा अर्चना के बाद देवी देवताओ की दरबार जाएगी जो अपने आप मे अनूठा है. जहां देवी देवता क्षेत्र के समस्याओ के संबंध मे विचार विमर्श कर क्षेत्र भर से पहुंचे लोगो को आशीर्वाद प्रदान करेंगे. सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात किये गये थे.
इस मौके पर प्रमुख रूप से हरिश्चन्द्र नेगी, पे्रमसाय जगत, छबी दीवान, मुख्तियाज दीवान, खेदू नेगी, खेलन दीवान, आशाराम यादव, जयराम चक्रधारी, नाथुराम धु्रर्वा, डाकेश्वर नेगी, दामोदर नेगी, तुलसी नागेश, माखन दास वैष्णव, बंसत जगत, लिकेश यादव, महेन्द्र साहू, रामकृष्ण धु्रव, गेंदु यादव, महेन्द्र नेताम, पवन दीवान, लिलेश साहू, राजेश वैष्णव, लिलेश्वर चक्रधारी, राजेन्द्र नागेश, थानुराम पटेल, लोकेश्वरी नेताम, रामेश्वर पटेल, अकबर सिंह, नितेश कुमार, पारेश्वर नेगी, महेश कुमार दीवान, मंगल यादव, साकेत पटेल, मनीष पटेल , कुमारी बाई पटेल, डोमार सिंह पटेल एंव बडी संख्या में पुरे क्षेत्रभर से लोग उपस्थित थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

नवापारा में धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी का पर्व

नवापारा नगर : नगर सहित पूरे अंचल में गुरुवार को असत्य पर सत्य के विजय का पर्व विजयादशमी (दशहरा) बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया. सुबह से ही लोगों में पर्व को लेकर उल्लास देखा गया. शाम को बरसते पानी में भी लोग छाता लेकर रावण वध देखने पहुचें.
नवापारा नगर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी. दशहरा उत्सव समिति नवापारा द्वारा हाईस्कूल के विशाल मैदान में 51 फीट रावण का दहन किया गया.
रावण दहन के पहले ग्राम खर्रा (कुरुद) के रामायण कलाकारों द्वारा आकर्षक रामलीला का मंचन किया गया. भगवान श्रीराम की महाआरती के साथ बरसते पानी में भव्य आतिशबाजी भी गई. रात 9 बजे रावण दहन का कार्यक्रम शुरू हुआ. जहां रावण के पुतले को तीर मारकर अग्नि प्रज्ज्वलित की गई और आकाश रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा.
रावण दहन के इस दृश्य को देखने के लिए बच्चे, महिलाएँ और बुजुर्ग सभी बड़ी संख्या में पहुंचे। रिमझिम बारिश के बीच भी लोगों का उत्साह बना रहा और लोग छाता लेकर रावण वध देखने जुटे रहे. भव्य आतिशबाजी के बीच जब रावण धधकने लगा तो लोगों ने जोरदार जय श्रीराम के उद्घोष किए.
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए दशहरा उत्सव समिति नवापारा द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई थी. पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए. कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने जनसमूह को सत्य पर सत्य के विजय पर्व विजयादशमी की बधाई दी.
नगर के शीतला पारा स्थित रावण भांठा में भी पारम्परिक रामलीला मंचन का आयोजन हुआ. इस दौरान नगर के कुम्हार पारा से आए रामलीला मंडली के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी. जहां रावण वध के बाद सोन पत्ती बाँट कर लोगों ने एक दूसरे को पर्व की बधाई दी. 
कार्यक्रम में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू, अशोक बजाज, नपा अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारी धनराज मध्यानी, प्रसन्न शर्मा, जीत सिंग, मुकुंद मेश्राम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t