चार युवकों ने मिलकर चाकू से किया जानलेवा हमला, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, इलाके में तनाव का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
Four youths carried out a deadly knife attack, the injured man died during treatment, tension prevailed in the area, and police are investigating.
खैरागढ़ : थाना खैरागढ़ अंतर्गत ग्राम पिपलाकछार के बाजार चौक में मारपीट के दौरान चाकू से किए गए जानलेवा हमले में गंभीर रुप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है. मृत युवक की पहचान मोरजदास पटेल 23 साल पिता समय लाल पटेल निवासी ग्राम पिपलाकछार के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक करीब चार युवकों ने मिलकर मोरजदास पटेल पर चाकू से हमला किया था. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया था. वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को फौरन खैरागढ़ अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे राजनांदगांव रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया.
बताया जा रहा है कि मृतक खेती-किसानी का काम करता था. हमले के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है. युवक की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है. आरोपियों की तलाश की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



