धान उपार्जन में गंभीर अनियमितता के खिलाफ बड़ा एक्शन, समिति प्रबंधक और ऑपरेटर सेवा से बर्खास्त, अवैध धान और वाहन जप्ती की कार्यवाही
Major action against serious irregularities in paddy procurement, committee manager and operator dismissed from service, action taken to seize illegal paddy and vehicles
धमतरी : धमतरी जिले में धान उपार्जन में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर प्राथमिक कृषि सहकारी साख समिति मर्यादित मोहदी के ऑपरेटर और समिति प्रबंधक को सेवा से अलग कर दिया गया है. प्रशासन की टीम द्वारा उक्त समिति में धान उपार्जन की व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान मिलावटयुक्त धान, टोकन का दुरुपयोग और अवैध तरीके से धान बेचने का मामला पकड़ में आया था. मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी जिले में मोहदी समिति के प्रबंधक एवं ऑपरेटर की बर्खास्तगी, धान उपार्जन की व्यवस्था में गड़बड़ी करने के परिणाम स्वरूप की गई है. आज 13 जनवरी 2026 को धमतरी सहित बलौदाबाजार-भाटापारा, सरगुजा, महासमुंद जिले में भी व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई. बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम बिलारी (सोनाखान) में अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 75 कट्टा धान सहित एक पिकअप वाहन को जब्त कर पुलिस थाना सलीहा बिलाईगढ़ के सुपुर्द किया गया. सरगुजा जिले में कलेक्टर के निर्देशन में राइस मिलों का सघन भौतिक सत्यापन किया गया.
जांच में राजेश राइस मिल खोडरी एवं सिद्धीविनायक राइस मिल दरिमा में धान की कमी पाई गई. कस्टम मिलिंग आदेश 2016 के उल्लंघन तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत संबंधित मिलों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. इसी तरह महासमुंद जिले में संयुक्त टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 217 कट्टा धान और एक पिकअप वाहन जब्त किया गया. अवैध परिवहन और भंडारण के मामलों में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
महासमुंद में 1 लाख रुपए का जर्दा युक्त गुटखा जप्त
नहासमुन्द : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अभिहित अधिकारी उमेश कुमार के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने साइबर सेल टीम की मदद से जर्दायुक्त गुटखा के अवैध परिवहन के खिलाफ जांच कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान परिवहन करते हुए जर्दा युक्त गुटखा पकड़ा ग., जिस पर नियमानुसार कार्यवाही की गई.
खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंखनाद भोई द्वारा गुटखा का नमूना जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है. जांच रिपोर्ट मिलने तक करीब 48 कट्टी गुटखा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपए है. को सीज (अभिगृहित) कर लिया गया है. रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



