नगर निगम में अटल आवास दिलाने के नाम पर 3 लाख 50 हजार रुपए की ठगी, भाजपा नेत्री सपना सराफ गिरफ्तार, फर्जी रसीद जप्त
Fraud of 3 lakh 50 thousand rupees in the name of getting Atal housing in the Municipal Corporation, BJP leader Sapna Saraf arrested, fake receipt seized
बिलासपुर : नगर निगम में अटल आवास दिलाने के नाम पर 3 लाख 40 हजार रुपए. की ठगी करने वाली महिला सपना सराफ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला ने दो महिलाओं से पैसा लेकर उन्हें फर्जी रसीद दिया और घर की चाबी भी दी.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सौरभ तिवारी पिता स्व ओ.पी. तिवारी कार्यालय लिपिक, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री आवास योजना नगर पालिक निगम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आवेदिका श्रीमति उमा साहू और श्रीमती संतोषी विश्वकर्मा द्वारा कलेक्टर कार्यालय के द्वारा शिकायत दर्ज कराया गया कि कल्याण बाग राजकिशोर नगर निवासी सपना सराफ द्वारा प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के तहत् आवास दिलाने के नाम पर दोनो से अलग-अलग 1,70,000 रुपए कुल 340000 रुपए लेकर फर्जी रसीद बुक छपवाकर रसीद काट कर दी है. साथ ही अटल आवास के मकान का चाभी भी दी है. जब अटल आवास में रहने के लिए गए तो वहां के गार्ड ने बताया कि उनके नाम पर अटल आवास आबंटित नहीं है.
प्रार्थिया की शिकायत की जांच नगर निगम द्वारा किया गया. प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराने निर्देशित किया गया. प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपिया को जल्द गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया. निर्देश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय, सउनि प्रवीण लाल, प्र.आर. संगीता नेताम के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपिया सपना सराफ को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जूर्म कबूल कर फर्जी रसीद बुक पेश की. जिसे जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
नाम आरोपिया
श्रीमती सपना सराफ पति गुलाब सराफ उम्र 52 साल निवासी कल्याण बाग राजकिशोर नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



