तालाब में डूबने से पुलिसकर्मियों के तीन बच्चों की दर्दनाक मौत, SP ने मौके पर पहुंचकर कराया रेस्क्यू, पुलिस लाइन में पसरा मातम
Three children of policemen died tragically after drowning in a pond, SP reached the spot and rescued them, mourning prevailed in the police line
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई. यह दु:खद हादसा तालाब में नहाने के दौरान हुआ. जिसमें पुलिस परिवार के तीन बच्चों की मौत से उनके परिजनों के बीच कोहराम मच गया. वहीं पूरा पुलिस परिवार शोक में डूब गया.
मिली जानकारी के मुताबिक कोसाबाड़ी से रिसदी मार्ग में स्थित पुलिस लाइन कॉलोनी के 3 बच्चे पास के गांव रिस्दी के तालाब में गए. यहां तालाब में नहाने के दौरान ये तीनों बच्चे डूब गए. इन्हें बचाने की कोशिश की गई. लेकिन जब तक इन्हें बाहर निकाला जाता. उनकी हालत काफी नाजुक हो चुकी थी. जिला अस्पताल में तीनों बच्चों को लाया गया. जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद इन सभी को मृत घोषित कर दिया.
हादसे की खबर मिलते ही कोरबा एसपी सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरु कराया, लेकिन जब तक बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, वे दम तोड़ चुके थे, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे पुलिस लाइन में शोक की लहर दौड़ गई है ।
मृतकों में सिविल लाइन थाना में पदस्थ राजेश्वर सिंह का बेटा युवराज सिंह ठाकुर उम्र 9 साल, पुलिस लाइन में पदस्थ जोलजस लकड़ा का बेटा आकाश लकड़ा उम्र 13 साल और अयोध्या जगत का बेटा प्रिंस जगत मर 12 साल शामिल हैं. फिलहाल, तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्यवाही जारी है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि रिसदी तालाब गहरा है और पहले भी यहां डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं. बावजूद इसके सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है. हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील किया कि बच्चों को बिना निगरानी तालाब या नदी-नालों में न जाने दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



