हत्या के आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार की फर्म पर GST के छापे में 2 करोड़ की टैक्स चोरी का हुआ खुलासा, आरोपियों को कड़ी सजा दिया जाए -महेन्द्र नेताम

GST raid on the firm of murder accused contractor Suresh Chandrakar revealed tax evasion of Rs 2 crore, the accused should be given severe punishment - Mahendra Netam

हत्या के आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार की फर्म पर GST के छापे में 2 करोड़ की टैक्स चोरी का हुआ खुलासा, आरोपियों को कड़ी सजा दिया जाए -महेन्द्र नेताम

रायपुर : जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्रकार मुकेश चंद्रकार की मर्डर के आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के फर्म पर छापा मारा है. जांच में 2 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है..
राज्य वाणिज्यिक कर विभाग ने बीजापुर जिले में स्थित सड़क निर्माण करने वाली फर्म मेसर्स सुरेश चंद्रकार के परिसरों का 27 दिसंबर को निरीक्षण किया. इस दौरान प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि फर्म ने पिछले वित्तीय वर्षों में 2 करोड़ से ज्यादा की अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया है.
जांच में पाया गया है कि फर्म द्वारा पिछले कई साल में पात्रता से ज्यादा आईटीसी दावों की पहचान की गई है. वाहनों और कपड़ों जैसे अपात्र वस्तुओं पर आईटीसी का दावा किया गया. जो जीएसटी प्रावधानों के खिलाफ है. व्यावसायिक स्थल पर जरुरी रिकॉर्ड और चालान अधूरे पाए गए हैं. सीमेंट और सरिया का खरीदी दिखाकर बड़ी राशि का इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया गया है. उस अनुपात में बिटूमीन खरीदी नहीं दिखाया है.
विक्रेता ने इन विसंगतियों को स्वीकार करते हुए 30 दिसंबर 2024 को 30 लाख रुपए टैक्स का प्रारंभिक भुगतान किया है. अन्य भुगतान दस्तावेजों के सत्यापन के बाद भी लंबित है. विभाग द्वारा जीएसटी रिटर्न और बैंक विवरणों के मिलान सहित रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की जा रही है. जिससे अंतिम देयता निर्धारित की जा सके.

आरोपियों को कड़ी सजा दिया जाए -महेन्द्र नेताम

गरियाबंद : गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के गरियाबंद सम्भागीय अध्यक्ष महेन्द्र नेताम ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर कहा की बीते दिन बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में हुए युवा पत्रकार मुकेश चंद्रकार की निर्मम हत्या एक घिनौना कृत्य है. हमारे देश में पत्रकारिता को चौथा स्तम्भ माना जाता है और शासन प्रशासन को आईना दिखाने का काम करते है जनता की समस्या को पत्रकार सामने लाते हैं.
पत्रकार की हत्या पत्रकारिता की आवज को दबाने का प्रयास है नेताम ने कहा अगर देश का चौथा स्तम्भ कहे जाने वाला पत्रकारिता के साथ पत्रकार खतरे में रहेगें तो व्यवस्था में पारदर्शिता कहां से आयेगी?
उन्होने कहा इस मामले की जितनी भी निंदा किया जाये कम है. नेताम ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांग किया कि पत्रकारो की सुरक्षा के लिए कानून बनाए और सरकार निंद से जागे छत्तीसगढ़ में पत्रकारो की सुरक्षा शिघ्र से शिघ सुनिश्चित करें. नेताम ने इस विषय में उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI