टेलर दुकान में सट्टा कारोबार, मामले का किया हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने 3 सटोरियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से नगद रकम बरामद

Gambling operation in a tailor shop exposed; police arrest 3 bookies, cash recovered from accused

टेलर दुकान में सट्टा कारोबार, मामले का किया हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने 3 सटोरियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से नगद रकम बरामद

दुर्ग : टेलर दुकान में सट्टा कारोबार का पर्दाफाश हुआ है. इस कार्रवाई में 3 सटोरिए दबोचे गए है. दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के तहत थाना क्षेत्र में अपराधिक कृत्यों को अंजाम देने वाले आसामाजिक तत्वों के खिलाफ थाना उतई पुलिस और ACCU टीम के द्वारा सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को खबर मिली कि ग्राम सेलूद बजरंग चौक किरण टेलर दुकान पर संचालक धन सिंह देवांगन के द्वारा अवैध तरीके से धन अर्जित करने के लिए अंकगणित के अंकों पर सट्टा नामक जुआ का सट्टा पट्टी लिख रहा है.. इस खबर के मिलते ही फ़ौरन हमराह स्टाफ और ACCU टीम एवं गवाहों के मौके पर जाकर घेराबंदी कर दबिश देकर संदेही को पकड़ा गया.
गवाहों के सामने संदेही का तलाशी लिए जाने पर उसके कब्जे से सट्टा पट्टी, नगदी रकम, डॉट पेन, मोबाइल मिला. जिसे गवाहों के सामने जप्त किया गया. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया. बताया कि वह खुद रुपयो पैसों का अंकों पर दांव लगाकर सट्टा नामक जुआ खेलता है और अपने मोबाइल व्हाट्सएप के जरिए सट्टा पट्टी एवं सट्टा की रकम को ग्राम सिरसाकला पुरानी भिलाई निवासी धर्मेंद्र ठाकुर को भेजता था. उक्त आधार पर ग्राम सिरसाकला जाकर आरोपी धर्मेंद्र ठाकुर का पता तलाश किया गया.
आरोपी धर्मेंद्र ठाकुर मोबाइल व्हाट्सएप के जरिए सट्टा लिखते पाए जाना और अन्य आरोपी शत्रुहन साहू रजिस्टर में सट्टा पट्टी लिखते पाया गया जिनसे पूछताछ करने पर बताया गया कि उन लोगों को सट्टा खाईवाल संजय यादव के द्वारा रोजाना ₹500 रोजी के हिसाब से काम पर रखा गया. जिसके द्वारा हर हफ्ते रुपयों का हिसाब लेता है.
सट्टा खाईवाल संजय यादव का पता तलाश किया गया जो फरार होना पाया गया. आरोपी धर्मेंद्र ठाकुर और शत्रुहन साहू के कब्जे से सट्टा पट्टी, डॉट पेन, 3नग मोबाइल और नगदी रकम 16750/- रूपये को जप्त किया गया है. इस मामले में फरार आरोपी संजय यादव की पता तलाश जारी है.
उक्त कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक महेश ध्रुव, प्रधान आरक्षक भीष्म नारायण साहू, आरक्षक टिकेन्द्र साहू और ACCU टीम के सउनि संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक पंकज चतुर्वेदी, मेघराज चेलक आरक्षक सुरेंद्र चौहान, राजकुमार चंद्रा का अहम योगदान रहा.
नाम आरोपी
(1) धन सिंह देवांगन पिता स्व भक्लू राम उम्र 58 साल पता ग्राम मचादूर चौकी मचादूर थाना उतई जिला दुर्ग
(2) धर्मेंद्र कुमार ठाकुर पिता स्व ईश्वर लाल उम्र 40 साल
(3) शत्रुहन साहू पिता मोहन साहू उम्र 40 साल पता ग्राम सिरसा कला थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t