स्कूल बस और बाइक में आमने -सामने जोरदार टक्कर, सड़क हादसे दूध व्यापारी की इलाज के दौरान गई जान, वाहन जब्त
Head on collision between school bus and bike, milk trader died during treatment in road accident, vehicle seized, police engaged in investigation
जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिले में सड़क हादसे में जगदीश यादव की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. जिसमें हसदेव पब्लिक स्कूल बस और बाइक में आमने -सामने जोरदार टक्कर हुई है. जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
मिली जानकारी अनुसार ग्राम भादा का रहने वाला जगदीश यादव उम्र 40 साल दूध बेचने का काम करता है. वह अपनी बाइक से दूध बेचने के लिए चांपा गया था. जिसके बाद अपने घर जाने को निकला था. वह पीथमपुर रोड गिट्टी खदान देवरहा मोड के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही हसदेव पब्लिक स्कूल बस नम्बर CG11 DB 0261 की तेज रफ्तार की चपेट में आ गया. जिससे आमने-सामने जोरदार टक्कर होने पर जगदीश यादव सड़क पर ही गिर पड़ा और शिर पर गंभीर चोट लगी. हादसे की जानकारी मिलने पर डायल 112 की टीम पहुंची और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई.
जांजगीर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और हसदेव पब्लिक स्कूल की बस को जब्त कर थाना में रखा गया है. वही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.
पुलिस ने हादसे की जांच शुरु कर दी है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि टक्कर किसकी लापरवाही से हुई. मृतक के परिवार में हादसे के बाद शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



