स्कूल बसों का 22 जून को होगा भौतिक निरीक्षण, सरायपाली में शिविर आयोजित, नहीं कराने पर फिटनेस निलंबन की कार्यवाही

Physical inspection of school buses will be done on June 22, camp organized in Saraipali, action will be taken for fitness suspension if not done

स्कूल बसों का 22 जून को होगा भौतिक निरीक्षण, सरायपाली में शिविर आयोजित, नहीं कराने पर फिटनेस निलंबन की कार्यवाही

महासमुंद/सरायपाली : संवाददाता सौरभ सतपथी : महासमुंद जिले में संचालित स्कूल बसों की सुरक्षा और मानकों की जांच सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा 22 जून 2025 को निरीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर सरायपाली स्थित प्रतिभा पब्लिक स्कूल परिसर में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा.
जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर सरायपाली और बसना तहसील के अंतर्गत संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों की स्कूल बसों के भौतिक निरीक्षण के लिए आयोजित किया गया है. इस दौरान प्रत्येक स्कूल बस का तकनीकी परीक्षण, फिटनेस जांच एवं सुरक्षा से संबंधित जरुरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी. परिवहन अधिकारी ने सभी स्कूल प्रबंधन, वाहन मालिकों, वाहन चालकों एवं परिचालकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि पर वाहन और सभी वैध दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रुप से उपस्थित रहें. उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान अगर कोई वाहन शिविर में प्रस्तुत नहीं किया जाता है. तो उस वाहन का फिटनेस निलंबन/निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB