दो सांडों की लड़ाई बनी महिला की मौत की वजह, गांव की गली में हुआ हादसा, सीसीटीवी में कैद दर्दनाक घटना, वीडियो वायरल

Fight between two bulls became the reason for the death of a woman, accident happened in a village street, painful incident captured in CCTV, video went viral

दो सांडों की लड़ाई बनी महिला की मौत की वजह, गांव की गली में हुआ हादसा, सीसीटीवी में कैद दर्दनाक घटना, वीडियो वायरल

गरियाबंद/अमलीपदर/सरनाबहाल : गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सारनाबहाल में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. गांव की एक 35 साल की महिला पीलाबुड़ू पर एक आवारा सांड ने अचानक हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह दर्दनाक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है. जो अब पूरे इलाके में सनसनी फैलाए हुए है.
मिली जानकारी के मुताबिक गरियाबंद जिले के अमलीपदर तहसील अंतर्गत सरनाबहाल गांव में सोमवार दोपहर  गांव की गली में दो सांड गांव की सड़क पर आपस में लड़ रहे थे. तभी किनारे से गुजर रही महिला को एक सांड ने अचानक निशाना बना लिया. उसने महिला को पटक-पटककर बुरी तरह घायल कर दिया. ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमलीपदर पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
पीलाबुड़ू मूलतः बिरिघाट गांव की रहने वाली थीं. लेकिन कुछ साल से मायके सारना बहाल में रह रही थी. उनके असामयिक निधन से गांव में शोक की लहर है.
इस घटना के बाद एक बार फिर आवारा पशुओं की समस्या को लेकर प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को कई बार चेताया गया. लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. अब मांग उठ रही है कि जिम्मेदार विभागों पर कार्रवाई हो और आवारा मवेशियों की रोकथाम के लिए तत्काल योजना बने.
अगर समय रहते सतर्कता बरती जाती तो शायद एक ज़िंदगी बचाई जा सकती थी. इस हादसे ने गांवों में घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। क्या स्थानीय प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाएगा? क्योंकि इस बार सांड की लड़ाई में इंसान की जान गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB