शराब दुकान के पास सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सिपाही नशे में धुत्त, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड, इधर डिप्टी कलेक्टर निलंबित, रायपुर अटैच

A constable deployed on security duty near a liquor shop was found drunk, suspended after the video went viral, while the deputy collector was suspended and attached to Raipur

शराब दुकान के पास सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सिपाही नशे में धुत्त, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड, इधर डिप्टी कलेक्टर निलंबित, रायपुर अटैच

शराब दुकान के पास सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सिपाही नशे में धुत्त, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड

बिलासपुर/लोरमी : छत्तीसगढ़ के लोरमी से खाकी वर्दी को शर्मसार कने वाली घटना सामने आई है. जहां शराब दुकान के आसपास सुरक्षा इंतज़ाम के लिए तैनात किया गया पुलिस का सिपाही खुद ही शराब के नशे में धुत्त पाया गया. उसने इतनी पी रखी थी कि सड़क पार करना भी मुश्किल हो रहा था. यह नजारा किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस मामला सामने आने के बाद मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने आरक्षक रोशन पहाड़ी को सस्पेंड कर दिया है. 
मिली जानकारी के मुताबिक लोरमी थाने में तैनात एक आरक्षक रोशन पहाड़ी ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पूरी तरह धुत पाया गया. जिसके बाद मुंगेली पुलिस अधीक्षक (SP) भोजराम पटेल ने उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया और विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए हैं.
16 जून को आरक्षक रोशन पहाड़ी को लोरमी में एक शराब दुकान के पास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की ड्यूटी पर लगाया गया था. हालांकि अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने के बजाय वह खुद नशे में धुत होकर सड़कों पर लड़खड़ाता हुआ दिखाई दिया।
आरक्षक की हालत इतनी खराब थी कि वह सड़क पार करने की हालत में भी नहीं था. स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे सहारा देकर सड़क पार करवाया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने इस शर्मनाक नजारा को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने संज्ञान लिया और आरक्षक रोशन पहाड़ी को सस्पेंड कर दिया. इसके साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

डिप्टी कलेक्टर निलंबित, रायपुर अटैच

रायगढ़ : बजरमुंडा मुआवजा घोटाले में तत्कालीन एसडीएम अशोक कुमार मार्बल को सस्पेंड कर दिया गया है. बजरमुंडा मुआवजे में 100 करोड़ की जगह 415 करोड़ रुपए मुआवजा बांटे जाने की खबर सामने आने के बाद राज्य सरकार ने एक्शन लेते हुए पूरे मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) को सौंपने की तैयारी है.
इसके पहले तत्कालीन रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने इस मामले में 7 लोगों को आरोपी पाया था. और सभी पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश किया था. लेकिन घरघोड़ा में एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया अभी चल ही रही है. इससे पहले शासन ने ईओडब्ल्यू में मामला दर्ज करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है.
सामान्य प्रशासन के अवर सचिव ने सस्पेंशन आर्डर में साफ लिखा है कि घरघोड़ा एसडीएम रहते हुए अशोक कुमार मारबल ने गंभीर लापरवाही की है. इसलिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ के डिप्टी कलेक्टर के पद से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. निलंबन अवधि के दौरान उन्हें रायपुर आयुक्त कार्यालय अटैच किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB