हिट एंड रन का मामला, मुरुम से भरी ट्रैक्टर ने बाइक सवार बैंक कर्मी को कुचला, युवक की मौत चालक वाहन को लेकर मौके से फरार

Hit and run case, tractor loaded with gravel crushed a bank employee riding a bike, young man died, driver fled from the spot with the vehicle

हिट एंड रन का मामला, मुरुम से भरी ट्रैक्टर ने बाइक सवार बैंक कर्मी को कुचला, युवक की मौत चालक वाहन को लेकर मौके से फरार

जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिले में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया. हादसे युवक को गंभीर चोट आई. जिसका जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है. वही ट्रैक्टर चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया. घटना डॉ. प्रसाद अस्पताल के पास हुई हैं.
मिली जानकारी मुताबिक ग्राम बसंतपुर का रहने वाला सनत यवाद 30 साल जो कि आइडीएफसी फास्ट बैंक में फाइनेंस का काम करता है. वह अपनी बाइक से फील्ड के निकला था. वही मुरुम से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने डॉ प्रसाद अस्पताल जांजगीर के पास अपनी चपेट में लेते हुए जोरदार ठक्कर मारते हुए कुचल दिया. हादसे में युवक सनत यादव गम्भीर रुप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
सनत यादव को अंदरुनी हिस्सा में चोट लगने से लगातार खून निकला रहा था. किसी तरहर से जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और बिलासपुर रेफर किया गया. वही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. जिसे नहर पुल के पास से दौड़कर पकड़ा गया. सिटी कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और वाहन को जब्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB