पत्रकारों ने सरकार को जगाने किया धरना प्रदर्शन, विरोध के बाद सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज को लेकर जारी आदेश निरस्त

Journalists staged a sit-in protest to awaken the government, protested against the order of the health department and burnt the copy of the order in Ambedkar Chowk

पत्रकारों ने सरकार को जगाने किया धरना प्रदर्शन, विरोध के बाद सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज को लेकर जारी आदेश निरस्त

रायपुर : 18 जून 2025 शाम 5 बजे रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर, महासचिव वैभव पांडे, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई कार्यकारणी सुधीर तंबोली के नेतृत्व में अम्बेडकर चौक में सरकार को जगाने धरना प्रदर्शन किया किया. पत्रकारों के विरोध के बाद सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज को लेकर जारी आदेश को स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने निरस्त कर दिया.
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में मीडिया कवरेज को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कई नए नियम और शर्तें लागू कर दी हैं. इसके तहत अस्पताल परिसर में मीडिया के प्रवेश और कवरेज की सीमा निर्धारण कर दिया गया है.
स्वास्थ्य विभाग के इस आदेश के खिलाफ आज राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक पर पत्रकारों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया. बड़ी तादाद में पत्रकार साथी सड़कों पर उतरे और विभाग के आदेश की प्रति को जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया.
प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों ने कहा कि सरकारी अस्पताल में हो रही अव्यवस्थाओं और जनहित से जुड़ी खबरों को सामने लाना मीडिया का अधिकार है. ऐसे में इस तरह का प्रतिबंध जनहित और लोकतंत्र दोनों के खिलाफ है. पत्रकारों ने मांग किया कि इस आदेश को तत्काल वापस लिया जाए. वरनाआंदोलन और उग्र रुप ले सकता है.

पत्रकारों के विरोध के बाद सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज को लेकर जारी आदेश को स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने निरस्त कर दिया. स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा, जारी आदेश को तत्काल निरस्त करने के लिए निर्देशित कर दिया गया. स्वास्थ्य सचिव अभी विदेश दौरे में है. उनके लौटते ही जिन बिंदुओं पर आपत्ति है उस पर चर्चा की जाएगी. आपत्ति वाले बिंदुओं को सभी पत्रकारों की सहमति से हटा दिया जाएगा.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB