पारिवारिक विवाद में भाई ने सगी बड़ी बहन की डंडे से वार कर किया मर्डर, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने आरोपी गोलू को गिरफ्तार भेजा जेल
In a family dispute, the brother killed his elder sister by hitting her with a stick, sensation spread in the area, police arrested the accused Golu and sent him to jail
महासमुंद : महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद में एक भाई ने अपनी ही सगी बड़ी बहन की डंडे से वार कर हत्या कर दी. यह घटना बसना के वार्ड नंबर 15 के आदर्श नगर की है. खुनी वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक बसना थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15, आदर्श नगर निवासी मृतका सलमा जौहरी उम्र करीब 40 साल को उसके ही भाई गोलू उर्फ सलीम जौहरी ने मंगलवार देर रात लकड़ी के गुटके से सिर पर वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतका की छोटी बहन सबनम जौहरी ने पुलिस को बताया कि परिवार में चार बहनें और एक भाई हैं. उनका भाई सलीम अपनी पत्नी के साथ अलग किराए पर रहता है. जबकि चारों बहनें अपनी मां के साथ रहती हैं. सलीम अक्सर परिवार के ऊपर “मेरा ध्यान नहीं रखा जाता” कहते हुए विवाद करता था.
17 जून की रात करीब 10:30 बजे सलीम ने घर आकर गाली-गलौच शुरु कर दी. जब सलमा ने उसे समझाने की कोशिश की तो गुस्से में आकर आंगन में रखे लकड़ी के टुकड़े को सिर पर दे मारा. जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई. परिजनों ने फौरन उसे बसना के शासकीय अस्पताल पहुंचाया. लेकिन सिर पर गहरी चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई.
इस मामले में बसना थानेदार नरेंद्र राठौड़ ने बताया कि आवेश में आकर भाई ने बहन पर प्राण घातक हमला किया. घायल बहन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल मृतका की बहन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी भाई सलीम उर्फ गोलू जौहरी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



