सुशासन तिहार शिविर में खौफनाक हादसा, गरियाबंद में ग्रामीणों पर गिरा पेड़, 7 लोग घायल, इनमें 2 बच्चे, कई लोगों का फूटा सिर, जिला अस्पताल में भर्ती
Horrific accident at Sushasan Tihar camp: Tree falls on villagers in Gariaband, injuring 7 people, including 2 children, several others with fractured skulls, admitted to district hospital
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में चल रहे सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब खाना बनाने के स्थल पर अचानक पीपल का पेड़ गिर पड़ा. हादसे में मौके पर मौजूद सात लोग घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह मामला ग्राम खरहरी मे सुसाशन तिहार के दौरान का हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम स्थल पर भोजन बनाने की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ पुराना पीपल का पेड़ बीचोंबीच दो हिस्से में बटकर धराशायी हो गया. पेड़ गिरते ही वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे.
हादसे की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमला और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया. घायलों में कुछ लोगों को हाथ-पैर और सिर में चोटें आई हैं. जिसमे एक बच्चा भी शामिल है. जांघे जिला अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सकों द्वारा सभी का इलाज जारी है.
हादसे के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई. प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है. प्रारंभिक तौर पर पेड़ के पुराने और कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सार्वजनिक कार्यक्रम स्थलों के आसपास पुराने और जर्जर पेड़ों की जांच कराने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



