पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, इलाके फैली सनसनी, शराब को लेकर रोजाना के ताने से नाराजगी बनी हत्या की वजह, आरोपी हत्यारा गिरफ्तार
Husband kills wife, sensation spreads in the area, anger over daily taunts regarding alcohol became the reason for murder, accused murderer arrested
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत खजरी में राजेश साहू उम्र 38 साल ने अपनी पत्नी कुंती साहू उम्र 36 साल की हत्या कर दी. इस वारदात की वजह पत्नी द्वारा पति को शराब पीने को लेकर ताना देना बताया जा रहा है. गुस्से में आकर राजेश ने अपने पास रखे गमछे से कुंती का गला घोंट दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के प्रयास किया. उसने मृतका के गले से सोने का हार निकालकर डिब्बे में भरकर पेड़ के नीचे गाड़ दिया और कान के झुमके भी निकालने का प्रयास किया. गमछे को जलाने की कोशिश की गई. लेकिन वह नहीं जला. वारदात के बाद राजेश ने अपने पिता सुखीराम साहू को हत्या की जानकारी दी.
मिली जानकारी के मुताबिक खजरी गांव निवासी राजेश साहू शराब पीने का आदी था और इसका इलाज चल रहा था. आर्थिक तंगी और शराब पीकर घर आने की आदत की वजह से कुंती साहू परेशान रहती थी. राजेश के पिता भी उसे शराब छोड़ने और काम करने के लिए बार-बार समझाते थे. गुरुवार रात खाना खाने के बाद सोते समय कुंती ने शराब को लेकर ताना दिया. जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और गुस्से में राजेश ने हत्या कर दी.
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना स्थल और परिवार की हालात को देखते हुए पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपी ने कई तरह से सबूत मिटाने का प्रयास किया. जिससे वारदात की गंभीरता और आपराधिक मंशा साफ होती है.
पुलिस ने कहा कि हत्या का मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र का है. और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है. हत्या के समय घर में राजेश और कुंती साहू के दो बच्चे भी मौजूद थे. पुलिस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है. ताकि हत्या के पीछे की वजह और आपराधिक गतिविधियों का पता लगाया जा सके. घटना ने क्षेत्र में सनसनी मचा दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



