ये 5 चीजें चाय के साथ आप भी खाते हैं, तो कर दे बंद, आखिरी वाली सीधे पहुंचा देगी अस्पताल!
Tea Time Tips : चाय का शौकीन भला कौन नहीं है. अगर चाय के साथ कुछ खाने को मिल जाए, तो फिर क्या कहना. लेकिन चाय के साथ उबला हुआ अंडा, नींबू, नमकीन, बेसन और पानी का सेवन करने से बचना चाहिए.
Tea Time Tips : चाय का शौकीन भला कौन नहीं है. अगर चाय के साथ कुछ खाने को मिल जाए, तो फिर क्या कहना. लेकिन चाय के साथ उबला हुआ अंडा, नींबू, नमकीन, बेसन और पानी का सेवन करने से बचना चाहिए. डॉक्टरों की मानें तो इससे पेट और हार्ट संबंधित कई सारी बीमारियां हो सकती हैं.
चाय के साथ कई लोग अंडा खाना पसंद करते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से है तो थोड़ा सावधान हो जाएं. क्योंकि उबला हुआ अंडा खाने से पाचन संबंधित समस्या हो सकती हैं. हां, ब्रेकफास्ट में ऑमलेट या सैंडविच खा सकते है.

बारिश के मौसम अधिकतर लोग चाय के साथ पकौड़े खाना पसंद करते है. बेसन से बने पकौड़े, कटलेट और चीला भले ही खाने में स्वादिष्ट लगते हों, लेकिन इससे पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है. क्योंकि, इसमें पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स चाय के साथ मिलकर पेट से जुड़ी बीमारियों को बढ़ा सकते है.

अब आप कहेंगे की भला पानी से क्या समस्या हो सकती है. तो आपको बता दें, चाय के साथ पानी का सेवन करना भी शरीर के लिए हानिकारक माना जाता है. इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है और अपच, खट्टी डकार तथा एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है.

अब आप कहेंगे की चाय के साथ नमकीन खाने में क्या परेशानी है. तो आपको बता दें, चाय के साथ कई तरह की नमकीन रिएक्ट कर जाती है. पाचन को खराब कर सकती है. चाय में पाए जाने वाले टैनिन नमकीन में मिलने वाले पोषक तत्वों को नष्ट कर देते हैं. जिससे नमकीन फायदे की जगह नुकसान शरीर को पहुंचाता है.

खाने पीने की चीजों का टेस्ट बड़ाने के लिए लोग उसमे नींबू मिलाते है और चाय के साथ बड़े चाव से खाते है. लेकिन, आपको बता दें की ऐसा करने से नींबू में पाए जाने वाले एसिडिक तत्त्व पेट में एसिड की समस्या पैदा कर सकते हैं. सूजन और हार्ट बर्न जैसी तकलीफों को भी बढ़ा सकते हैं.(एजेंसी)



