नाबालिग बच्चे को मंदिर के पास बिस्किट की लालच देकर भगवा वस्त्र पहने बाबाओं ने किया बोरे में भरने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार
Impostor babas tried to stuff a minor child in a sack by luring him with biscuits police arrested two members of the child lifter gang
दुर्ग : त्योहारी सीजन में बच्चा चोर गिरोह भी पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. इसी बीच दुर्ग जिले से बच्चे के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है. दोनों ही बाबा को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक खुर्सीपार गणेश मंदिर के पास बाबा के भेष में दो व्यक्ति बच्चे को बहला फुसलाकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान बच्चे की सूझबूझ की वजह से वे कामयाब नहीं हो पाए.
आस पास के लोगों की भी नजर दोनों पर पड़ गई. आनन फानन में लोगों ने पुलिस को खबर दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी हंगामे के बीच पुलिस ने दोनों बाबाओं को हिरासत में ले लिया.
खुर्सीपार के गणेश मंदिर के पास बाबा के भेष में भगवा वस्त्र पहने दो व्यक्ति सड़क से गुजर रहे एक करीब 10 साल के बच्चे को बिस्किट दे रहे थे. बच्चे ने बिस्किट लेने से मना किया. तो दोनों उसे बोरे में भरने का प्रयास करने लगे. तो बच्चा चिल्लाने लगा बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए.
बाबा भेषधारी दोनों वहां से भाग गए. फौरन लोगों ने इसकी खबर खुर्सीपार पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ ही देर में दोनों बाबा भेषधारी व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया. दोनों ही बाबा मध्य प्रदेश के शहडोल और कटनी के रहने वाले हैं. फिलहाल खुर्सीपार पुलिस दोनों बाबाओं से पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



