छग में रक्षाबंधन पर कई नाबालिग समेत 17 लोगों ने मेला देखने गई महिला से 5 घंटे तक किया सामूहिक दुष्कर्म, अब तक छह आरोपी गिरफ्तार

In Chhattisgarh on Raksha Bandhan 17 people including several minors gang-raped a woman who had gone to see the fair for 5 hours six accused have been arrested so far

छग में रक्षाबंधन पर कई नाबालिग समेत 17 लोगों ने मेला देखने गई महिला से 5 घंटे तक किया सामूहिक दुष्कर्म, अब तक छह आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मेला देखने के लिए गई महिला के साथ सामूहिक का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए अन्य आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है. उक्त मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है. 
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर स्थित कसाईपाली गांव में बीती शाम मेला देखने जाने निकली 27 साल की महिला को रास्ते में कुछ युवकों के द्वारा डरा धमकाकर जबरन उठाकर तालाब की तरफ सुनसान स्थान पर ले जाकर 5 घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म किया.
पीड़ित महिला ने मंगलवार को पुसौर थाने पहुंचकर मामले की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद पुसौर पुलिस अलर्ट मोड में आते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 70 (1), 351 (2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज करते हुए आसपास के गांव में छापामारी की.
इस दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए अन्य आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है. बताया जा रहा है कि इस घटना में तीन गांव के युवकों की संलिप्ता है और उसमें कई नाबालिग बताए जा रहे हैं. सभी आरोपी नशे के आदी बताए जा रहे हैं.
 नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला ने बताया कि पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही लगातार कार्रवाई में लग गई है. पीड़िता से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान और चिन्हित लोगों को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है. जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश हो जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb