रायपुर में ड्यूटी पर तैनात गार्ड को शराब नहीं मिलेगा बोलने पर नाराज बदमाश ने लोहे की रॉड से हमला कर उतारा मौत के घाट.आरोपी गिरफ्तार

In Raipur, a guard on duty was attacked with an iron rod and killed by an angry miscreant after he was told he would not get liquor. The accused has been arrested.

रायपुर में ड्यूटी पर तैनात गार्ड को शराब नहीं मिलेगा बोलने पर नाराज बदमाश ने लोहे की रॉड से हमला कर उतारा मौत के घाट.आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीती राज शराब की दुकान के गार्ड का मर्डर हो गया. शराब की दुकान बंद होने के बाद एक युवक पहुंचा और शराब मांगने लगा. गार्ड ने कहा कि दुकान बंद हो गई शराब नहीं मिलेगी. फिर क्या था उसने लोहे के रॉड से गार्ड पर हमला कर दिया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
दरअसल यह पूरा मामला रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है. रात 10 बजे शराब की दुकान बंद हो गई और करीब 10:30 बजे आरोपी भींगराज बघेल उम्र 32) खम्हारडीह थाना के कचना का रहने वहां पहुंचा और शराब मांगने लगा. गार्ड संदीप पटेल उम्र 35 साल निवासी ग्राम सुंदरी, थाना पलारी, जिला बलौदा बाजार हाल मुकाम मोवा पंडरी रायपुर ने कहा कि दुकान बंद हो गई और शराब अब नहीं मिलेगी. इसके बाद उसने गार्ड से बहस की और वहां से चला गया. कुछ देर बाद करीब 11 बजे वह फिर से लौटा. उसके हाथ में लोहे का रॉड था. रॉड से उसने गार्ड को मारा और वहां से भाग गया..
रॉड के वार से गार्ड की मौत हो गई. मृतक गार्ड संदीप पटेल उम्र 35 साल बलौदाबाजार के ग्राम सुंदरी का रहने वाला था. हाल ही में वह मोवा पंडरी में रह रहा था. वारदात की खबर के बाद खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया वारदात के बाद पुलिस ने नाकेबंदी की और आरोपी की तलाश शुरु की. चंद घंटों में ही खम्हारडीह थाना पुलिस ने आरोपी भींगराज बघेल को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t