सड़क हादसे गायक हेमचरण जांगड़े की मौत से छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में मातम, इधर ट्रैक पर मिला युवक का शव, आत्महत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस
The Chhattisgarhi music world is mourning the death of singer Hemcharan Jangde in a road accident. Meanwhile, the body of a young man was found on the track. Police are investigating whether it was suicide or an accident.
सड़क हादसे गायक हेमचरण जांगड़े की मौत से छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में मातम
जांजगीर : छत्तीसगढ़ी संगीत जगत के उभरते सितारे हेमचरण जांगड़े का गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया. हादसा नगझर गांव के मुख्य मार्ग पर हुआ. जहां एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में हेमचरण के सिर में गंभीर चोटें आईं. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक हेमचरण जांगड़े सिंघरा, थाना मालखरौदा के निवासी थे. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे छत्तीसगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई. संगीत प्रेमियों, साथी कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी.
पुलिस ने घटना की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है. छत्तीसगढ़ी संस्कृति के इस प्रतिभाशाली गायक की असमय मौत ने पूरे प्रदेश को गहरे शोक में डुबो दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
ट्रैक पर मिला युवक का शव, आत्महत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस
जगदलपुर: शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. परपा थाना क्षेत्र के केशलुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर रही है.
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई हो सकती है, हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि मामला हादसे का है या खुदकुशी का है. शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परपा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है. आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर पहचान और घटना की असल वजह का पता लगाया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



