राजधानी में खुलेआम नाबालिग से दोपहिया वाहन की लूट कराया युवक, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

A youth openly robbed a minor of his two-wheeler in the capital; the police arrested both the accused and sent them behind bars.

राजधानी में खुलेआम नाबालिग से दोपहिया वाहन की लूट कराया युवक, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायपुर : राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने एक युवक और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है. घटना 7 अक्टूबर 2025 की रात की है. दलदल सिवनी नाला के पास लूट की घटना हुई थी. एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना पंडरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है. 
मिली जानकारी के मुताबिक 7 अक्टूबर को रात करीब 8 बजे प्रार्थी मोहम्मद शहाबुदीन, निवासी अमन नगर मोवा के साथ थाना पंडरी क्षेत्र के दलदल सिवनी नाला पास लूट की घटना हुई थी. प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर खुद को एयरटेल का ग्राहक बताया और कहा कि उसे लैपटॉप सिम बनवाना है. प्रार्थी उसकी मदद के लिए मौके पर पहुंचा. आरोपी ने शहाबुदीन को अपनी गाड़ी चलाने को कहा और खुद पीछे बैठ गया. दोनों दुबे कालोनी से होते हुए जा रहे थे फिर रास्ते में शक होने पर प्रार्थी ने वाहन रोक दिया. तभी आरोपी ने चाकू दिखाकर धमकाया और उसके दोपहिया वाहन CG04 QF 2858 को लूटकर फरार हो गया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम और साइबर यूनिट के साथ संयुक्त जांच टीम बनाई गई. टीम ने CCTV फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपी अभिमन्यु यादव उम्र 19 साल निवासी न्यू शांति नगर की पहचान की. पूछताछ में उसने जुर्म करना कबूल किया और बताया कि उसने नाबालिग के साथ मिलकर यह लूट की प्लान बनाई थी.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई बाइक (कीमत ₹1 लाख), मोबाइल फोन, दस्तावेज और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया. दोनों के खिलाफ थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 272/25 धारा 309 और 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया.
इस मामले की कार्रवाई में निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी, निरीक्षक परेश पाण्डेय, और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही. पुलिस का कहना है कि शहर में जुर्म को कंट्रोल करने के लिए ऐसे मामलों पर त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी.
आरोपी
अभिमन्यु यादव उम्र 19 साल निवासी दलजीत अपार्टमेंट के पास न्यू शांति नगर रायपुर छत्तीसगढ़ 
एक नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t