छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिली अज्ञात महिला की कुचली हुई लाश, शरीर पर चोट के जख्म; हाथ-पैरों पर गोदना का निशान

In a shocking incident in Chhattisgarh, the crushed body of an unidentified woman was found in the forest, with injuries and tattoo marks on her hands and feet.

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिली अज्ञात महिला की कुचली हुई लाश, शरीर पर चोट के जख्म; हाथ-पैरों पर गोदना का निशान

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. पहीया घाट पेंडारी रोड के जंगल में एक अज्ञात महिला की निर्मम हत्या कर शव फेंक दिया गया. जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. यह मामला चंदौरा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 4-5 बजे के बीच सड़क किनारे जंगल में महिला की लाश देख ग्रामीणों के होश उड़ गए. शव की हालत इतनी भयानक थी कि उसे देखकर हर कोई सहम गया. देख कर ऐसा मालूम हो रहा कि  महिला के चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया गया. जिससे उसकी पहचान करना नामुमकिन सा हो गया है. शव की हालत को देखकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और की गई है और सबूत छूपाने के लिए शव को जंगल में लाकर फेंका गया.
इसके अलावा शरीर के कई अन्य हिस्सों में भी गहरे चोट के निशान पाए गए हैं. जो क्रूर मारपीट की तरफ इशारा करते हैं. पुलिस को जांच के दौरान मृतका के हाथ और पैरों में सरगुजिहा गोदना के निशान मिले हैं. इसी आधार पर आशंका जताई जा रही है कि महिला किसी दूरदराज इलाके की नहीं. बल्कि आसपास के ही किसी गांव या क्षेत्र की रहने वाली हो सकती है. इस दिशा में पुलिस ने क्षेत्र के सभी पंचायतों के सरपंचों और अन्य जनप्रतिनिधियों से महिला की पहचान कराने में मदद करने की अपील की है.
घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिससे इलाके में और ज्यादा दहशत का माहौल बन गया है. लोग महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं.
खबर मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई है. और घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. जो सबूत इकठ्ठा कर रही है.
पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है कि महिला कौन थी. कहां की रहने वाली थी और किस हालात में उसकी इतनी बेरहमी से हत्या की गई. मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है.
ग्रामीणों में भय, जल्द गिरफ्तारी की मांग इस जघन्य वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है. ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पहचान नहीं हो पाने के कारण फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को रोक दिया गया है. पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा. ताकि हत्या के कारणों, समय और घटनाक्रम की सही जानकारी सामने आ सके. इस जघन्य वारदात से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि वे पूरी गंभीरता और निष्ठा के साथ महिला की पहचान और हत्यारों तक पहुंचने के प्रयास में जुट जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t