राजिम कुंभ कल्प मेला 2025 का शुभारंभ : माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई त्रिवेणी संगम में डुबकी, उमड़ी भीड़, राज्यपाल डेका ने किया शुभारंभ
Inauguration of Rajim Kumbh Kalp Mela 2025: Devotees took a dip in Triveni Sangam on Maghi Purnima, crowd gathered, Governor Deka will inaugurate.
रायपुर : सीएम विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा, अंत्योदय और त्याग की अद्वितीय मिसाल है.
मुख्यमंत्री साय ने उनके विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि अंत्योदय का संकल्प हमें समाज के हर वर्ग, विशेषकर वंचितों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, सेवा और समाज कल्याण को समर्पित रहा। पंडित दीनदयाल जी की विचारधारा हमें छत्तीसगढ़ को एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है
राजिम : माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को राजिम के त्रिवेणी संगम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुन्नी स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। इसी के साथ राजिम कुंभ कल्प 2025 का भी शुभारंभ हो गया। आज माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अंचल सहित प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम पैरी, सोढ़ूर और महानदी में तडके सुबह से डुबकी लगाकर पुण्य स्नान कर अपने आप को धन्य किया.
स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने श्री राजीव लोचन और कुलेश्वरनाथ महादेव के मंदिर पहुंचकर दर्शन कर अपने परिवार की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। दोनों मंदिरों के अलावा श्रद्धालु लोमश ऋषि आश्रम, राजिम भक्तिन माता मंदिर, मामा-भांचा मंदिर, राजराजेश्वर, दानदानेश्वर, बाबा गरीबनाथ महादेव का दर्शन किया.
श्रद्धालुओं ने तीनों नदी, पैरी, सोढूर और महानदी के संगम में डुबकी लगाने के बाद नदी के रेत में शिवलिंग बनाकर उसमें नारियल, बेल पत्ता, धतुरे का फूल, दूध चढ़ाकर पूजा अर्चना कर नदी में दीपदान किया। सूर्योदय के पूर्व पुन्नी स्नान का बड़ा महत्व है। दीप दान किए जाने का भी धार्मिक महत्व है, इसलिए नदी की धार में दीप दान कर श्रद्धालु सीधे श्री राजीव लोचन और भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव के दर्शन के लिए लोग पहुंचे.
माघ पूर्णिमा के दिन भगवान श्री राजीव लोचन का जन्म दिवस है। इसके उपलक्ष्य में सदियों से राजिम के इस पावन भूमि में मेले भरते आ रहा है। भगवान का जन्मोत्सव मंदिर प्रांगण में बैंड-बाजे के साथ बहुत ही धूम-धाम से मनाया गया है। भगवान के पूजा के बाद नया लाल ध्वज मंदिर के कलश में चढ़ाया गया। माघ पूर्णिमा को लेकर भगवान श्री राजीव लोचन का मंदिर दमकने लगा है। बिजली की झालर और तेज लाइट की रोशनी से जगमगाने लगा है।
छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक राजिम कुंभ कल्प मेले का स्वरूप भी इस बार बदला हुआ है। इस वर्ष कुंभ कल्प की थीम पंचकोशी धाम पर आधारित है, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता और संस्कृति का भव्य अनुभव प्रदान करेगी। इस आयोजन के तहत धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन, संत समागम और आध्यात्मिक संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। राजिम कुंभ कल्प मेले में देशभर से साधु-संतों, कथा वाचकों और श्रद्धालुओं का आगमन होगा। धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति, लोककला और आध्यात्मिक संगोष्ठियों का आयोजन इस बार के कुंभ कल्प मेले को विशेष बनाएगा।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय, पार्किंग, ठहरने और खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई है। मेला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। 15 दिवसीय राजिम कुंभ का 26 फरवरी महाशिवरात्रि को होगा। इसके अंतर्गत संत समागम का आयोजन 21 फरवरी से 26 फरवरी मार्च तक रहेगा। इस दौरान तीन पर्व स्नान 12 फरवरी माघ पूर्णिमा, 21 फरवरी जानकी जयंती और 26 फरवरी महाशिवरात्रि को होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
राजिम कुंभ कल्प में प्रतिदिन शाम 6ः30 बजे महानदी आरती का आयोजन किया जायेगा। इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 4 बजे से एवं संध्या 7 बजे से कार्यक्रम स्थल मुख्य मंच, नया मेला स्थल चौबे बांधा राजिम में होगा.
इसी तरह 13 से 19 फरवरी 2025 को संत समागम स्थल संत समागम स्थल, राजिम में पूज्य डॉ. संजय कृष्ण सलिल जी महाराज नारायण सेवा संस्थान उदयपुर राजस्थान द्वारा शाम 4 बजे से 7 बजे तक भागवत कथा का आयोजन होगा। इसी प्रकार 21 से 25 फरवरी 2025 को संत श्री गुरूशरण जी महाराज (पण्डोखर सरकार) दतिया, मध्यप्रदेश द्वारा सत्संग दरबार का आयोजन होगा। इसके अलावा 12 से 26 फरवरी 2025 तक शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक नया मेला स्थल चौबे बांधा राजिम में राष्ट्रीय एवं आंचलिक कलाकारों की प्रस्तुतियां होगी.
राजिम कुम्भ (कल्प) मेला : भारतीय संस्कृति में तीर्थों एवं तीर्थयात्रा का बहुत महत्व है। चारधामों-उत्तर में बद्रीनाथ (सतयुग), दक्षिण में रामेश्वरम (त्रेतायुग), पश्चिम में द्वारिका (द्वापर युग) और पूर्व में पुरी (कलियुग) की यात्रा प्राचीनकाल से आज भी जारी है। विभिन्न पुराणों में तीर्थ स्थलों एवं उनकी यात्रा के महात्म्य पर विस्तृत आख्यान मिलता है। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में महानदी-पैरी- सोंधूर नदियों के त्रिवेणी संगम के समीप स्थित राजिम यहाँ का सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ है। श्रीमद्राजीवलोचन महात्म्यम् नामक ग्रंथ में राजिम तीर्थ का वर्णन पद्मक्षेत्र या कमलक्षेत्र के रूप में मिलता है। राजीवलोचन (विष्णु) और कुलेश्वर (शिव) का यह संयुक्त धाम हरिहर क्षेत्र के रूप में भी जाना जाता है। मान्यता है कि जगन्नाथपुरी की यात्रा, राजिम स्थित साक्षी गोपाल के दर्शन से ही पूरी होती है। यही लोकमान्यता राजिम को साक्षी तीर्थ के रूप में प्रतिष्ठित करता है। भीष्म पर्व (महाभारत) में महानदी को चित्रोत्पला गंगा, कालिका खंड ग्रंथ के चित्रोत्पला महात्म्य में पैरी को प्रितोद्धारिणी और वामन पुराण में सोदूर को सुदामा कहा गया है। यहाँ के धार्मिक जीवन में महानदी-पैरी-सोंदूर नदियों के संगम को पवित्र मानते हुए पर्वस्नान, दान, श्राद्ध, तर्पण, पिण्डदान आदि संस्कारगत धार्मिक कार्य संपन्न किये जाते हैं। इसे प्रयाग संगम के समान ही पवित्र मानते हैं। प्रतिवर्ष माघ माह की पूर्णिमा तिथि से लेकर महाशिवरात्रि तक यहाँ विशाल मेला भरता है जिसे स्थानीय परंपरा में धार्मिक मेला कहा जाता है। सदियों पुराने इस मेले को ही राजिम कुम्भ (कल्प) के रूप में अधिमान्यता दी गई है जिसके फलस्वरूप अब कल्प-प्रवास, पर्व-स्नान, धर्म-प्रवचन, संत-समागम में भाग लेने न केवल देश भर से हजारों तीर्थयात्री, नागा साधु-सन्यासी, विभिन्न पंथ-अखाड़ों के संत-महंत, मण्डलेश्वर-महामण्डलेश्वर और जगद्गुरू शंकराचार्य जैसे शीर्ष धार्मिक प्रतिनिधियों का यहाँ आगमन होता है वरन् अनेक विदेशी यात्री भी इस अनूठे आयोजन का साक्षी बनने पधारते हैं। प्रचलित लोकविश्वास है कि सृष्टि के आरंभ में भगवान विष्णु के नाभि कमल की एक पंखुड़ी पृथ्वी पर गिर गई। जहाँ यह पंखुड़ी गिरी वह भूभाग पद्मक्षेत्र कहलाया, जो वर्तमान कुलेश्वर को केन्द्र मानकर चम्पेश्वर, बावनेश्वर, फिंगेश्वर, कोपेश्वर और पटेश्वर- इन पांच शिवालयों का सम्मिलित क्षेत्र माना जाता है। आज भी इस पद्मक्षेत्र की प्रदक्षिणा अर्थात् राजिम की पंचकोशी यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है.
राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर आज 12 फरवरी को कुंभ कल्प का शुभारंभ किया. शुभारंभ समारोह में विशिष्ट अतिथि दंडी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज, शंकराचार्य आश्रम रायपुर, राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महाराज, दूधाधारी मठ रायपुर, स्वामी राजीव लोचन दास जी महाराज छत्तीसगढ़, महंत राधेश्याम दास जी महाराज, महंत दिव्यकान्त दास जी महाराज, सिद्धिविनायक मंदिर रतनपुर, महंत त्रिवेणी दास जी महाराज खरसिया रायगढ, साध्वी महंत प्रज्ञा भारती जी महाराज जबलपुर, मध्यप्रदेश, पूज्य डॉ. संजय कृष्ण सलिल जी महाराज नारायण सेवा संस्थान उदयपुर राजस्थान, महंत उमेशानंद गिरी जी महाराज, सिद्धि विनायक आश्रम राजिम, संत विचार साहेब जी महाराज, कबीर संस्थान गोबरा नवापारा रायपुर, स्वामी डॉ. राजेश्वरानन्द जी महाराज, सुरेश्वर महादेव पीठ रायपुर, दंडी स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ जी महाराज, चक्र महामेरुपीठम मुगेली, पीठाधीश्वर द्वारकेश जी महाराज, महाप्रभु वल्लभाचार्य प्राकट्य स्थल, चंपारण्य, महंत नरेंद्र दास जी महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पंच रामानंदी निर्माेही अखाड़ा, आचार्य स्वामी राकेश जी महाराज, आर्य समाज प्रमुख छत्तीसगढ़, संत कौशलेन्द्र रामजी महाराज, अध्यक्ष राम नाम सत समाज सारंगढ़, बालयोगेश्वर बालयोगी रामबालक दास जी महाराज, पाटेश्वर धाम बालोद, महंत सर्वेश्वर दास जी महाराज, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय संत समिति, संत परमात्मानंद जी महाराज गोरखपुर धाम पेंड्रा मध्यप्रदेश, संत युधिष्ठिर लाल जी महाराज शद्दाणी दरबार रायपुर, संत गोवर्धन शरण जी महाराज, सिरकट्टी आश्रम कुटेना गरियाबंद सहित सम्माननीय संत विशिष्टि अतिथि के रूप में उपस्थित रहे..



