पकने के बाद जहरीला हुआ कोदो चावल, खाने से एक ही परिवार के 6 लोगों की बिगड़ी तबीयत, लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती, मचा हड़कंप

Kodo rice turned poisonous after cooking, causing panic among six members of a family, including those who fell ill and were hospitalized.

पकने के बाद जहरीला हुआ कोदो चावल, खाने से एक ही परिवार के 6 लोगों की बिगड़ी तबीयत, लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती, मचा हड़कंप

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा गांव में रविवार को कोदो चावल का सेवन करने के बाद एक ही परिवार के छह लोग बीमार पड़ गए. शाम तक सभी को उल्टी और चक्कर आने की शिकायत होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वाड्रफनगर में भर्ती कराया गया. बीमारों में एक 15 साल का किशोर भी शामिल है.
मिली जानकारी के मुताबिक परिवार के सदस्य बसमतीया, देव कुमार, सुनीता, रामबकस, मिस्त्री और आकाश ने रविवार दोपहर को कोदो चावल के साथ भोजन किया था. कुछ ही घंटों बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी. जिसके बाद परिजन उन्हें सिविल अस्पताल वाड्रफनगर लेकर पहुंचे. फिलहाल सभी का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की पुष्टि की है. प्रारंभिक तौर पर कुंदरु की सब्जी को भी बीमारी का संभावित कारण माना जा रहा है. हालांकि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही असल वजह साफ हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t